{"_id":"5f651a3d8ebc3eb72c52ae3d","slug":"no-more-than-10-thousand-cash-from-state-bank-atm-without-otp-bareilly-news-bly4202723200","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेट बैंक के एटीएम से अब ओटीपी बगैर 10 हजार से ज्यादा कैश नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेट बैंक के एटीएम से अब ओटीपी बगैर 10 हजार से ज्यादा कैश नहीं
विज्ञापन
एटीएम (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : demo photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुरक्षा के लिए शुक्रवार की रात से लागू हुआ नया सिस्टम
विज्ञापन
बरेली। भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम से कैश निकालने के नियम शुक्रवार की रात से बदल गए हैं। अब एटीएम से 10 हजार या उससे ज्यादा कैश निकालने पर बैंक की ओर से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा जाएगा, उसे डालने के बाद ही कैश निकल पाएगा। बैंक अधिकारी नए सिस्टम को एटीएम से कैश निकालने के लिए ज्यादा सुरक्षित होने का दावा कर रहे हैं।
एसबीआई के अफसरों के मुताबिक एटीएम पर होने वाली धोखाधड़ी से लोगों को बचाने के लिए शुक्रवार की रात से 24 घंटे ओटीपी आधारित सेवा की शुरुआत की गई है। यह नियम सिर्फ एसबीआई डेबिट कार्ड धारकों पर ही लागू होगा। अब तक ओटीपी प्रक्रिया रात आठ से सुबह आठ बजे के बीच लागू थी। अब एसबीआई के एटीएम से निकासी के लिए धनराशि का ब्योरा डालते ही एटीएम की स्क्रीन पर कोड नंबर के साथ अपने मोबाइल नंबर पर भेजा गया ओटीपी भी डालना होगा। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही एटीएम से कैश निकाला जा सकेेगा।

ओटीपी के बगैर नहीं निकलेगा कैश
अगर किसी ग्राहक के पास रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर नहीं है तो वह अपने एसबीआई डेबिट कार्ड से उसके एटीएम पर 10 हजार से ज्यादा कैश की निकासी नहीं कर पाएगा। ऐसे में उसे जल्द से जल्द अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर कराना होगा। एसबीआई ने अपने ग्राहकों को अलर्ट किया है कि वे एसबीआई के कार्ड के जरिये एसबीआई के ही एटीएम से कैश निकालने जा रहे हैं तो मोबाइल जरूर साथ ले जाएं। बैंक ने इसके लिए ग्राहकों को एसएमएस भी भेजे हैं।
विज्ञापन
एसबीआई के सभी एटीएम में ओटीपी आधारित व्यवस्था शुक्रवार रात से लागू हो जाएगी। इससे एटीएम से कैश निकालने की व्यवस्था और ज्यादा सुरक्षित हो जाएगी। -सुनील शर्मा, सहायक महाप्रबंधक एसबीआई