{"_id":"5ecad1958ebc3e909c3be903","slug":"no-more-tehri-now-migrants-will-get-shortbread-and-pickle-bareilly-news-bly4068982146","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहरी नहीं अब प्रवासियों को मिलेगा कचौड़ी और अचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहरी नहीं अब प्रवासियों को मिलेगा कचौड़ी और अचार
विज्ञापन
श्रमिकों को खाना देते लोग।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीषण गर्मी में तहरी के जल्द खराब होने से प्रशासन ने बदला मेन्यू
विज्ञापन
बरेली। भीषण गर्मी में रोज आने वाले हजारों प्रवासी मजदूरों को ऐसा खाना खिलाना प्रशासन के लिए चुनौती बन गया है जो उनकी तबीयत न खराब कर दें। अब तक मजदूरों को तहरी खिलाई जा रही थी लेकिन तहरी के पैकेट कुछ घंटे में ही खराब होने लगे हैं। लिहाजा प्रशासन ने अब खाने का मेन्यू ही बदल दिया है। नए मेन्यू में तहरी की जगह कचौड़ी और अचार का पैकेट रखा गया है।
लौटने वाले प्रवासी मजदूरों की तादाद में लगातार जबर्दस्त बढ़ोतरी हो रही है। श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के अलावा नरियावल में हरियाणा के 18 जिलों से हर रोज बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर पहुंच रहे हैं। अब तक इनके लिए तहरी के पैकेट बनवाए जा रहे थे लेकिन ट्रेनों और बसों से देर रात आने वाले श्रमिकों के लिए बनी तहरी भीषण गर्मी में खराब होने की आशंका देखते हुए प्रशासन ने तहरी बनवाना बंद कर दिया है। अब रात 10 बजे के बाद आने वाली बस-ट्रेनों के प्रवासी मजदूरों को कचौड़ी-अचार दिया जाएगा। डीपीएस और हरूनगला के शेल्टर होम में रह रहे श्रमिकों को दोनों वक्त पूड़ी-सब्जी के साथ खिचड़ी दी जा रही है।
गर्मी में तहरी खराब होने की आशंका है लिहाजा इसलिए अब रात में आने वाले प्रवासी मजदूरों के लिए कचौड़ी और अचार के पैकेट देने की व्यवस्था की गई है। -आशुतोष गुप्ता, तहसीलदार सदर