फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   No medicine or equipment for spraying, how to stop mosquito attacks

Bareilly News: छिड़काव के लिए दवा न उपकरण, कैसे रुके मच्छरों का हमला

Tue, 06 Aug 2024 06:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2024 06:00 AM IST
विज्ञापन
No medicine or equipment for spraying, how to stop mosquito attacks
बरेली। मलेरिया, डेंगू के लिहाज से संवेदनशील जिले में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही भारी पड़ सकती है। मलेरिया के मरीजों का आंकड़ा 600 के पार पहुंच चुका है। डेंगू के आंकड़े भी बढ़ रहे हैं, लेकिन अब तक प्रभावित इलाकों में दवा का छिड़काव शुरू नहीं हो सका है। बताया जा रहा है कि अब तक शासन से अल्फा साइपरमेथ्रीन दवा की आपूर्ति ही नहीं की गई है। जिम्मेदारों का कहना है कि दवा मिलने पर ही गतिविधियां शुरू होंगी।
विज्ञापन

शासन और एंबेड संस्था के सर्वे में पता चला कि डाईक्लोरो डिफेनिल ट्राईक्लोरोइथेन (डीडीटी) का वार मच्छरों पर बेअसर है। बीते साल पायरेथ्रम छिड़काव की योजना बनी, पर मिट्टी का तेल उपलब्ध नहीं हो सका। अब नए सिंथेटिक अल्फा साइपरमेथ्रीन के प्रयोग की तैयारी है, पर यह दवा विभाग को नहीं मिल सकी है। जिला मलेरिया अधिकारी सत्येंद्र सिंह का कहना है कि संबंधित दवा के छिड़काव के लिए एक अलग तरह की मशीन का प्रयोग होता है।
विज्ञापन

दवा और उपकरण दोनों ही नहीं मिले हैं। जबकि, तीन माह पहले ही इसके प्रयोग के संबंध में प्रशिक्षण हो चुका है। उन्होंने अल्फा साइपरमेथ्रीन से मच्छरों की तादाद नियंत्रित होने की उम्मीद जताई है, क्योंकि इसके प्रति मच्छरों में प्रतिरोधी क्षमता विकसित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दवा मिली तो संवेदनशील गांवों में होगा छिड़काव
जिला मलेरिया अधिकारी के मुताबिक अल्फा साइपरमेथ्रिन का छिड़काव संवेदनशील गांवों से शुरू होगा। बीते साल पांच ब्लॉकों के 42 गांव अतिसंवेदनशील रहे। 58 संवेदनशील श्रेणी में थे। इन्हीं से शुरुआत होगी, ताकि रोग का प्रसार थमे और दवा की उपयोगिता साबित हो सके। बताया कि जिले में अब तक मलेरिया के 609 और डेंगू के 17 मरीज मिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed