फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Nida reached Kotwali, gave copy of court order

Bareilly News: कोतवाली पहुंचीं निदा, दी अदालत के आदेश की कॉपी

Wed, 31 Jul 2024 06:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2024 06:58 AM IST
विज्ञापन
Nida reached Kotwali, gave copy of court order
बरेली। आला हजरत खानदान की बहू निदा मंगलवार को सदर कोतवाली पहुंचीं। पुलिस को अदालत के आदेश की कॉपी देते हुए उसका अनुपालन कराने के लिए कहा। निदा का आरोप है कि कोतवाली पुलिस अदालत के आदेश का अनुपालन नहीं कर रही है।
विज्ञापन

निदा ने बताया कि उन्होंने पति शीरान रजा व ससुराल वालों के खिलाफ घरेलू हिंसा का वाद दायर किया था। इस मामले में हाल ही में न्यायालय ने एक मुश्त प्रतिकर के रूप में दस लाख रुपये व 15 हजार रुपये प्रतिमाह किराया देने का आदेश दिया है। इस आदेश के बाद निदा को सिर काटकर चौराहे पर लटकाने की धमकी भी दी गई। निदा ने कोतवाली पुलिस को अदालत के आदेश की कॉपी देते हुए उसका अनुपालन करने के लिए प्रार्थनापत्र दिया।
विज्ञापन

प्रार्थनापत्र में कहा गया है कि न्यायालय की ओर से 17 जनवरी 2024 को दिए गए आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। निदा का कहना है कि पुलिस की ओर से आरोपियों पर कार्रवाई नहीं किए जाने से इन असामाजिक तत्वों के हौसले बढ़े हुए हैं। पूर्व में भी उसे इस तरह की धमकियां मिल चुकी हैं। मुकदमे दर्ज कराए गए, लेकिन अभी तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed