फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   nida khan

अभी सुलझा नहीं निदा का तलाक का मामला

Thu, 29 Dec 2016 01:26 AM IST
बरेली
बरेली Updated Thu, 29 Dec 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
आला हजरत खानदान की बहू निदा खान और शीरान के बीच तलाक हुआ या नहीं यह सवाल अभी पेचीदा बना हुआ। कोर्ट में दाखिल तलाकनामा हालांकि कानूनी नजरिए से साफ नहीं है लेकिन शरीयन इसे तलाक माना जा सकता है। शहर काजी के सामने निदा के दुबारा पेश न होने से उनका फैसला अभी नहीं आया है।  
विज्ञापन

निदा और शीरान की शादी 18 फरवरी 2015 को हुई। कुछ महीने बाद दोनों में विवाद शुरू हो गया। आरोप प्रत्यारोप का दौर चला। मामला बढ़ा तो निदा थाने पहुंची और रिपोर्ट दर्ज न होने पर उसने अदालत का सहारा लिया। अदालत में एक तलाकनामा शीरान को ओर से दाखिल है जिसे निदा फर्जी बता रही हैं। हालांकि शीरान ने अखबार को दिए बयान में कहा है कि उसने निदा को तलाक दे दिया है और निदा के घर पर दोनों परिवारों की सहमति से हुआ है। वहीं इसके विपरीत निदा का कहना है कि यह गलत है। शीरान ने कब और कहां तलाक दिया उसे नहीं पता।  अदालत में दाखिल तलाकनामा इकतरफा  है। उसमें सिर्फ शीरान और उन्हीं के दो गवाहों के हस्ताक्षर हैं। उनकी ओर से कोई हस्ताक्षर न मेरे और न ही गवाहों के है। तो फिर रजामंदी से कैसे तलाक हुआ। यह तलाकनामा भी वह प्रेस को दिखा चुकीं हैं।
विज्ञापन

तलाक साबित करना होगा
वरिष्ठ अधिवक्ता मलका मैरी का कहना है कि अगर अदालत में तलाकनामा दाखिल किया गया है तो उसे साबित करना पड़ेगा। गवाह बताएंगे कि उस वक्त पत्नी मौजूद थी या नहीं। खाली कागज पर तलाक दे देना और अपने ही गवाहों के हस्ताक्षर कर देना, यह तलाक अदालत में मान्य नहीं होगा। अगर लिखित में भी तलाक दिया है तो पत्नी को तामील कराना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed