Pilibhit News: पंजाब जेल में बंद आजाद के घर पर NIA का छापा, पाकिस्तानी हथियार और कारतूस मिले
एनआईए की टीम ने पूरनपुर कोतवाली पुलिस को साथ लेकर आजाद सिंह के घर पर छापा मारा। घर के अंदर रखे संदूकों के ताले तोड़कर तलाशी ली। इस कार्रवाई से खलबली मची रही।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय जांच दल (एनआईए) की टीम ने पंजाब के नेशनल कबड्डी खिलाड़ी की हत्या के मामले में पीलीभीत के पूरनपुर में छापा मारा। एनआईए टीम मंगलवार की सुबह स्थानीय पुलिस के साथ गांव अभयपुर माधौपुर निवासी यादवेंद्र सिंह उर्फ आजाद के घर पहुंची।
टीम ने घर के संदूकों के ताले तोड़कर तलाशी ली। घर से पाकिस्तानी हथियार और कारतूस मिले हैं। बता दें कि नेशनल कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल की 14 मार्च 2022 की शाम शहाकोट के मल्लिया कला गांव में टूर्नांमेंट के दौरान ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी।
इस मामले में एक नायब तहसीलदार, पुलिस लाइन की फोर्स और पूरनपुर पुलिस के साथ एनआईए की टीम ने सुबह पांच बजे यादवेंद्र सिंह के घर पर छापा मारा। टीम ने गांव में इसी मामले में मुख्य आरोपी सिमरनजीत सिंह उर्फ जुझार और आजाद के बारे में जानकारी की।
टीम ने ग्रामीणों से की पूछताछ
ग्रामीणों ने इस नाम के व्यक्तियों के गांव में होने से इनकार कर दिया। पंजाब जेल में बंद होने की जानकारी पर लोगों ने आजाद के घर की जानकारी दी। टीम ने उसकी खेतीबाड़ी देख रहे राजेंद्र सिंह से भी पूछताछ की। उसने बताया कि दो साल से घर में कोई नहीं आया। जांच के बाद टीम लौट गई।
2006 में बनाया था यहां घर
पंजाब जेल में बंद आजाद सिंह के पिता मूलरूप से पंजाब के रहने वाले हैं। उन्होंने वर्ष 2006 में पूरनपुर क्षेत्र के गांव अभय पुर माधौपुर में जंगल किनारे अपना घर बनाया था। पिछले कई वर्षों से यहां के घर में कोई नहीं रहता। उनकी खेतीबाड़ी की देखरेख राजेंद्र सिंह कर रहा है।