फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Newly married woman committed suicide by hanging herself in Bareilly

Bareilly: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, छह महीने पहले हुई थी शादी; पति बोला- पत्नी ने आत्महत्या की है

Sun, 17 Dec 2023 12:56 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 17 Dec 2023 12:56 PM IST
सार

बरेली के भोजीपुरा इलाके में विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। उसके पति का कहना है कि पत्नी ने आत्महत्या की है। उधर, मायके वालों की तरफ से भी कोई आरोप नहीं लगाया गया है।  

विज्ञापन
Newly married woman committed suicide by hanging herself in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। जब इसकी जानकारी परिवार के लोगों को हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच पड़ताल शुरू कर दी।

विज्ञापन


थाना भोजीपुरा के गांव आसपुर का निवासी विनोद ने बताया कि उसकी शादी थाना भुता के गांव डबरा निवासी प्रेमपाल की पुत्री खुशी से छह महीने पहले हुई थी। परिवार में सब ठीक-ठाक चल रहा था। शनिवार को वह रोज की तरह मजदूरी करने गया था। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Budaun: शव से आंखें निकालने के बाद चोटी से ढक दी थी खाली जगह, पोस्टमार्टम कांड में सामने आई एक और करतूत
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने बताया कि पत्नी ने खाना बनाकर दिया। मां खेत पर चली गई थी। कुछ ही देर बाद खुशी ने घर में दुपट्टे के सहारे कुंडे पर फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। जब विनोद का छोटा भाई घर में खाना खाने आया तो उसने अपनी भाभी खुशी को आवाज दी। 

कमरे में फंदे से लटकी थी विवाहिता 
घर में खुशी नहीं दिखने पर उसने कमरे में झांककर देखा तो खुशी फंदे से लटकी हुई थी। इसकी जानकारी पर गांव के काफी लोग मौके पर पहुंच गए। इसकी जानकारी किसी ने पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

परिवार के लोगों ने बताया कि वह लोग किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई नहीं करना चाहते थे। किसी व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दे दी थी, जिसके चलते पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। विवाहिता ने आत्महत्या क्यों की, इसका पता नहीं चला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed