फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   New roster of market will be applicable from today, medical stores will open

आज से लागू होगा बाजार का नया रोस्टर, मेडिकल स्टोर पूर्ववत खुलेंगे

Mon, 08 Jun 2020 01:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2020 01:52 AM IST
विज्ञापन
New roster of market will be applicable from today, medical stores will open
demo pic - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

व्यापारियों में मिलीजुली प्रतिक्रियाएं, मिठाई कारोबारी बोले- बचा माल क्या फेंक दें

विज्ञापन
बरेली। सोमवार से लागू हो रहे नए रोस्टर को लेकर व्यापारियों में मतभेद बरकरार है। इस बीच केंद्रीय मंत्री की पहल पर जिला प्रशासन ने दवा कारोबार को रोस्टर से बाहर कर दिया है। दवा की दुकानें अब पूर्ववत खुलेंगी। उधर, गारमेंट्स, होजरी, कपड़ा, मिठाई और कंफेक्शनरी व्यापारियों ने भी हर दिन प्रतिष्ठान खोलने की मांग की है। इधर, सोमवार से खोलने के लिए होटलों, रेस्टोरेंटों और मॉल में दिनभर सैनिटाइजेशन होता रहा।
नए रोस्टर को लेकर दवा कारोबारी रविवार सुबह से ही परेशान थे। उन्होंने जिला प्रशासन और केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार से रोजाना दुकानें खोलने की अनुमति दिलाने की गुहार लगाई। दोपहर बाद मंत्री ने डीएम नीतीश कुमार से फोन पर दवा कारोबारियों की समस्या से अवगत कराया तो संशोधित आदेश जारी हो गया। डीएम ने आदेश में कहा है कि दवा कारोबार पर नया रोस्टर लागू नहीं होगा। सभी दिन सभी दिशाओं की दवाएं, प्रतिष्ठान खुलेंगे।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर छाया नया रोस्टर

शनिवार देर रात दिशाओं के हिसाब से नया रोस्टर जारी होते ही सोशल मीडिया पर व्यापारियों ने खुली चर्चा शुरू कर दी है। इसमें व्यापारी कई गुटों में बंटे दिखाई दिए। एक गुट सभी दिन बाजार खोलने के पक्ष में है तो दूसरा दो शिफ्टों में दुकानें खुलवाना चाहता है। इस गुट का कहना है कि साढ़े ग्यारह घंटे बाजार खोला जाना सुरक्षा के लिहाज से ठीक नहीं है। इसका बोझ प्रतिष्ठानों में कार्यरत कर्मचारियों पर भी पडे़ेगा, जबकि सभी दिन बाजार खोलने की तरफदारी करने वाले गुट का कहना है लॉकडाउन में बड़ा नुकसान हुआ है, इसकी भरपाई के लिए बाजार को सामान्य तरीके से खोला जाना चाहिए। ज्यादातर लोगों का मत था कि नया रोस्टर सही है, इससे बाजार में भीड़ कम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कारोबारी बोले- हर दिन खुले बाजार

नए रोस्टर से मिठाई कारोबारी काफी नाराज दिख रहे हैं। उनका कहना है कि मिठाई रोज बनती है, अगले दिन दुकान बंद होने पर वह खराब हो सकती है। बिजली गुल होने पर कोल्डचेन भी टूट जाएगी। इसलिए हर दिन मिठाई, बेकरी और कंफेक्शनरी आदि बाजार खुलना चाहिए। यही मांग गारमेंट, होजरी, साड़ी, रेडीमेड भी सभी दिन खुलना चाहिए।

सैनिटाइजेशन करता कर्मी होटल, मॉल में सैनिटाइजेशन

रविवार सुबह से शहर में सभी होटलों में सफाई और सैनिटाइजेशन कार्य होता रहा। सोमवार यह सेक्टर खुल रहा है। इसलिए मॉल और रेस्टोरेंट में भी सैनिटाइजेशन होता रहा। कारोबारियों ने बताया कि वे नए मानकों के हिसाब से तैयार हैं। रेस्टोरेंट और होटल में बार नहीं खुलेंगे। शुरूआत में किचन समस्या भी बनी रहेगी।

मिठाई कारोबार कच्चा है, इसलिए हर दिन बाजार खुलना जरूरी है। अगले दिन दुकान बंद होने पर आइटम खराब हो सकते हैं। अगर अगले दिन बिजली सप्लाई प्रभावित हो गई तो कोल्ड चेन टूट जाएगी और मिठाई खराब होना तय है। - देवेंद्र खंडेलवाल, मिठाई कारोबारी

नया रोस्टर मिठाई और हलवाईयों पर लागू नहीं होना चाहिए। हर दिन सामान तैयार होता है और शाम बेंचा जाता है। फिर भी कुछ न कुछ बच ही जाता है जो अगले दिन बिकता है। लेकिन नई व्यवस्था से अगले दिन दुकान बंद होगी और आर्थिक नुकसान होगा। - पंकज माहेश्वरी, मिठाई विक्रेता

नए रोस्टर से दवा कारोबार बाहर किया गया है। मिठाई, कंफेक्शनरी आदि प्रतिष्ठान नए रोस्टर के अनुसार सोमवार से खुलने हैं। मदिरा, बीयर और भांग की दुकानों पर कोई प्रतिबंध नहीं है, लेकिन बार अभी नहीं खुल पाएंगे। - नितीश कुमार, डीएम

मंत्री का आभार जताया

व्यापारियों ने दवा कारोबार हर दिन खुलवाने के लिए केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार का आभार जताया। रविवार शाम रिटेल और थोक दवा कारोबारी दुर्गेश खटवानी, सतीश सेठी, किशोर कुमार, राजेश ओबराय, विनय कुमार, व्यापारी नेता राजेंद्र गुप्ता, अवधेश अग्रवाल आदि भारत सेवा ट्रस्ट पहुंचे और सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। व्यापारी नेता ऋतुरात बास ने आभार जताते हुए कहा है कि दवा कारोबार हर दिन खुलने से लाखों लोगों का फायदा होगा। उधर, व्यापारी नेता केके चंदानी ने जिला प्रशासन से कंफेक्शनरी की दुकानें रोजाना खुलवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed