{"_id":"5ee3d5a68ebc3e430a0ca750","slug":"new-district-jail-superintendent-vijay-vikram-singh-will-take-charge-today-bareilly-news-bly409030332","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज कार्यभार ग्रहण करेंगे नए जिला जेल अधीक्षक विजय विक्रम सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज कार्यभार ग्रहण करेंगे नए जिला जेल अधीक्षक विजय विक्रम सिंह
विज्ञापन
jail
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरोपों में घिरे जेल अधीक्षक यूपी मिश्र ने तबादला होने पर जेलर को सौंपा चार्ज
विज्ञापन
बरेली। तमाम गंभीर आरोपों में घिरे जिला जेल अधीक्षक यूपी मिश्र का प्रशासनिक आधार पर ललितपुर जिला जेल तबादला कर दिया गया है। उनकी जगह फर्रुखाबाद की फतेहगढ़ जेल से विजय विक्रम सिंह को यहां भेजा गया है। डीआईजी जेल ने उन्हें तत्काल पदभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। वह शनिवार को कार्यभार ग्रहण करेंगे।
शहर से दूर बिथरी में बनी जिला जेल को लेकर तमाम शिकायतें अधिकारियों और शासन के पास पहुंचती रही हैं। कई बंदियों को वीआईपी ट्रीटमेंट देने तो आम बंदियों से उगाही के मामले चर्चा में रहे हैं। हाल ही में जेल में बंद हरदोई के सपा नेता आरपी यादव की उसके परिचितों से मोबाइल पर बात कराने की ऑडियो क्लिप वायरल हुई थी। इसमें यूपी मिश्र पूर्व सीएम के पैर छूने की बात कह रहे थे। मामला उछला तो उन्होंने तर्क दिया कि कोरोना की वजह से मुलाकात बंद है, लिहाजा सभी बंदियों की मोबाइल पर ही बात कराई जा रही है, लेकिन कॉल अवधि और बार-बार कॉल कराने को लेकर वह घिर गए। लखनऊ से बरेली दौरे पर आए डीआईजी जेल वीपी त्रिपाठी ने उनसे पूछताछ की थी।
सूत्र बताते हैं डीआईजी जेल ने इन शिकायतों की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। तब आनन-फानन में यूपी मिश्र को कम महत्व की जेल में ट्रांसफर किया गया। वह तत्काल जेलर राजीव मिश्रा को कार्यभार सौंपकर चले गए। डीआईजी जेल ने बताया कि नए जेल अधीक्षक विजय विक्रम सिंह शनिवार को बरेली पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करेंगे।