फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   New born circumcised, death due to barber's negligence

Bareilly News: नवजात का खतना कराया, नाई की लापरवाही से मौत

Tue, 13 Aug 2024 03:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2024 03:52 AM IST
विज्ञापन
New born circumcised, death due to barber's negligence
फतेहगंज पूर्वी। खतना के दौरान नाई की लापरवाही की वजह से डेढ़ माह के नवजात की जान चली गई। गांव शिवपुरी निवासी रफीक ने बताया कि डेढ़ माह के पौत्र का खतना करने के लिए रविवार शाम को टिसुआ निवासी नाई कबीर को बुलाया था। खतना करते समय गलत नस कटने की वजह से रक्तस्राव होने लगा। परिजन उसे फरीदपुर के निजी अस्पताल में लेकर गए, लेकिन रक्तस्राव नहीं रुका और रात दस बजे उसकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर आए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची तो परिजन पोस्टमार्टम कराने से इन्कार करते रहे। बाद में वे तैयार हो गए। थाना प्रभारी मदन मोहन चतुर्वेदी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed