फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Never angered anyone when I was MP now people of Bareilly should bless me says Santosh

UP News: संतोष गंगवार बोले- सांसद रहते किसी को नाराज नहीं किया, अब बरेली वालों आशीर्वाद देना

Mon, 29 Jul 2024 07:12 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Mon, 29 Jul 2024 07:12 AM IST
सार

झारखंड के राज्यपाल की जिम्मेदारी संभालने जा रहे संतोष गंगवार ने कहा कि आज से मैं बीजेपी के सक्रिय सदस्य नहीं रहा। अब भगवान बिरसा मुंडा की धरती पर जा रहा हूं। बरेली वालों आशीर्वाद देना।

विज्ञापन
Never angered anyone when I was MP now people of Bareilly should bless me says Santosh
लोगों का अभिवादन स्वीकार करते संतोष गंगवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली से आठ बार सांसद रहने के बाद अब झारखंड के राज्यपाल की जिम्मेदारी संभालने जा रहे संतोष गंगवार ने कहा कि बरेली वालों आशीर्वाद देना। सांसद रहते मैंने किसी को नाराज नहीं किया। आज से मैं बीजेपी के सक्रिय सदस्य नहीं रहा। अब भगवान बिरसा मुंडा की धरती पर जा रहा हूं। पार्टी ने नई जिम्मेदारी दी है। ऐसा काम करना है कि हमारी भी प्रतिष्ठा रहे और पद की भी। जहां जा रहा हूं वहां के लोग भी यह महसूस करें कि प्रधानमंत्री ने ऐसे व्यक्ति को भेजा है जो सबको साथ लेकर चलता है।

विज्ञापन


'मुझे अपनी क्षमता दिखानी है'
संतोष गंगवार रविवार को शहर में स्वागत, सम्मान के दौर के बाद सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अब मुझे अपनी क्षमता दिखानी है, ताकि मेरी और बरेली वालों की प्रतिष्ठा बरकरार रहे। झारखंड में बिरसा मुंडा को लोग भगवान मानते हैं। इससे समझ में आता है कि आदिवासियों के बीच में बिरसा मुंडा का क्या स्थान है। शुरुआत में आदिवासियों की स्थिति और भगवान बिरसा मुंडा के बारे में जानकारी करूंगा। वहां पर जो खनिज मिलते हैं, वह देश की तरक्की में बेहद मायने रखते हैं।
विज्ञापन


अपने यादगार कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि एक बार रांची गए थे। वहां पर उन्होंने एक आदेश जारी किया था कि महिलाएं खदानों में रात को भी काम कर सकें। यह आदेश लोगों को पसंद आया था। वहां के लोगों में भी यह विचार आया कि भाजपा ने बेहतर कार्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

देर रात दिल्ली के लिए रवाना, कल संभालेंगे पदभार
नवनियुक्त राज्यपाल संतोष गंगवार ने कहा कि राष्ट्रपति भवन से मिली सूचना के अनुसार रविवार देर रात वे नई दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। सोमवार को झारखंड के राज्यपाल का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार मुलाकात के बाद मंगलवार को वह झारखंड के राज्यपाल का पदभार संभाल सकते हैं। कहा कि राज्यपाल के काम का तरीका अलग होता है। जो कार्य हमें मिला है, वह आसान नहीं।

'कोई मुझसे नाराज नहीं'
राज्यपाल ने कहा कि वह मानते हैं कि बतौर सांसद सामान्यतया कोई व्यक्ति उनसे नाराज नहीं है। उन्होंने मौजूद प्रत्येक व्यक्ति से झारखंड में बेहतर कार्य करने के लिए उचित सुझाव देने की बात कही। इसके बाद मौजूद लोगों के साथ सहभोज किया। इस दौरान आईवीआरआई के निदेशक डॉ. त्रिवेणी दत्त, रमेश जैन समेत पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed