फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Neighbors are shocked... how did Akhilesh, who lives in poverty, get into trouble?

पड़ोसी हैरान... तंगी में कैसे आ गए शानोशौकत से रहने वाले अखिलेश

Tue, 08 Jun 2021 01:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
Neighbors are shocked... how did Akhilesh, who lives in poverty, get into trouble?
विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

कहा- परिवार के साथ हर बार कार से ही आते थे फरीदपुर, रहन-सहन से झलकती थी संपन्नता
विज्ञापन

खुशमिजाज होने की वजह से मोहल्ले में हर किसी से पटती थी अखिलेश की

फरीदपुर। दवा व्यापारी अखिलेश गुप्ता के शाहजहांपुर में पत्नी और दो मासूम बच्चों के साथ आत्महत्या करने की खबर से फरीदपुर में उनके पड़ोसी बुरी तरह हैरान हैं। उनका कहना है कि अखिलेश के रहन-सहन से ही उनकी संपन्नता झलकती थी। यह यकीन करना मुश्किल है कि वह इतनी तंगी में आ गए कि पत्नी-बच्चों के साथ आत्महत्या कर ली।
ऊंचा मोहल्ले में अखिलेश गुप्ता के पिता अशोक गुप्ता के पड़ोसी अखिलेश यादव ने बताया कि अखिलेश अक्सर अपने परिवार के साथ अपने बुजुर्ग माता-पिता और बहन से मिलने फरीदपुर आते थे। उनके पास अपनी लग्जरी कार थी। उनके व्यवहार और रहन-सहन से संपन्नता झलकती थी। कभी यह महसूस नहीं हुआ कि वह किसी तरह की तंगी में हैं। पिछली बार वह होली के बाद अपने माता-पिता के पास आए थे। तब भी ऐसी कोई बात महसूस नहीं हुई। वह जब भी आते थे तो मोहल्ले वालों से अच्छी तरह मिलते थेे। हंसमुख होने के कारण उनकी सभी से अच्छी पटती थी। कारोबार को लेकर भी उन्होंने दिक्कत होने की बात उन्होंने कभी किसी को नहीं बताई न ऐसा कुछ अपने परिवार वालों ने जिक्र किया। दूसरे पड़ोसियों का भी कहना था कि अखिलेश के पिता के पास भी अच्छी खासी संपत्ति है जिसके वही उत्तराधिकारी थे। इसलिए भी तंगी की वजह से पूरे परिवार के साथ खुदकुशी की बात पर यकीन करना मुश्किल है।
विज्ञापन

बदहवास माता-पिता और बहन शाहजहांपुर रवाना

मोहल्ले वालों के मुताबिक अखिलेश गुप्ता करीब दस साल पहले शाहजहांपुर चले गए थे और वहीं कारोबार जमा लिया था। यहां उनके माता-पिता और अपने एक बच्चे के साथ उनकी विधवा बहन रहती है। पिता अशोक गुप्ता अपने पैतृक गांव हरिपुर में मेडिकल स्टोर और क्लीनिक चलाते थे। सोमवार को अखिलेश गुप्ता के परिवार समेत आत्महत्या करने की खबर आते ही घर में कोहराम मच गया। अशोक गुप्ता, उनकी पत्नी और बेटी फौरन शाहजहांपुर रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed