फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Neha's mother said, ready to keep her daughter with her even if she becomes a Hindu

Bareilly News: नेहा की मां बोलीं, बेटी हिंदू बनी तो भी साथ रखने को तैयार

Fri, 15 Dec 2023 01:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 15 Dec 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
Neha's mother said, ready to keep her daughter with her even if she becomes a Hindu
बरेली। शिक्षिका नेहा असमत के नेहा सिंह बनने की घोषणा के बाद उनकी मां रानी बेगम आगे आई हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें हिंदू धर्म से भी एतराज नहीं है, वह बेटी को साथ रखना चाहती हैं। वहीं, मोहित की पत्नी और दो बच्चे होने की बात सामने आने से विवाह प्रमाणपत्र खारिज होने की भी चर्चा है।
विज्ञापन

नेहा असमत 10 नवंबर को लापता हुई थीं। रानी बेगम ने नेहा के सहकर्मी मोहित सिंह पर शक जताकर बारादरी थाने में अपहरण की रिपोर्ट कराई थी। अब नेहा ने खुद के धर्म परिवर्तन करने और नाम नेहा सिंह रखने की बात सोशल मीडिया के जरिये प्रसारित की है। मां और रिश्तेदारों पर अधेड़ से शादी कराने की कोशिश जैसे आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

रानी बेगम ने कहा कि बड़ी बेटी की शादी के बाद नेहा ही उनका सहारा थी। वह काफी पढ़ी लिखी है। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मोहित ने उसको किसी तरह फुसला लिया है। वे आर्य समाज मंदिर गईं तो वहां पता लगा कि दोनों ने खुद को वयस्क और कुंवारा बताकर शादी की, जबकि मोहित की पत्नी और दो बच्चे हैं। मोहित की पत्नी की शिकायत पर प्रमाणपत्र रद्द कर दिया गया है। हाईकोर्ट में भी इसी आधार पर इन्हें मदद नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेहा वयस्क है पर बिना बताए घर से जाने की वजह से रिपोर्ट लिखी गई थी। उसे हाजिर होकर कोर्ट के सामने स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। पुलिस भी उसकी तलाश कर रही है। - अमित पांडेय, इंस्पेक्टर बारादरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed