फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Negligence in election preparations; inquiry ordered against five station house officers (SHOs)

Bareilly News: चुनावी तैयारी में लापरवाही, पांच थाना प्रभारियों के खिलाफ जांच का आदेश

Thu, 29 Oct 2026 11:46 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 29 Oct 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Negligence in election preparations; inquiry ordered against five station house officers (SHOs)
बरेली। आगामी चुनाव की तैयारियों, अपराध नियंत्रण और जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीआईजी अजय कुमार साहनी ने सख्त रुख अपनाया है। बृहस्पतिवार को बरेली परिक्षेत्र के चारों जिलों के पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में उन्होंने पीलीभीत के दो और शाहजहांपुर के तीन थाना प्रभारियों के खिलाफ प्रारंभिक जांच कराने के निर्देश दिए। शाहजहांपुर के सीओ जलालाबाद से भी स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

समीक्षा बैठक में डीआईजी ने निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार पुलिसकर्मियों के तबादले समय से पूरा करने और सभी जिलों में चुनाव सेल गठित करने के लिए कहा। मतदान और मतगणना स्थलों की सुरक्षा, पुलिस व पैरामिलिट्री फोर्स के ठहरने की व्यवस्था, अंतरराज्यीय और अंतरजनपदीय सीमाओं पर पुलिस बल की तैनाती की भी समीक्षा करने के निर्देश दिए। चुनाव के मद्देनजर शस्त्र जमा कराने और लंबित गैर जमानती वारंट की शत-प्रतिशत तामीला सुनिश्चित करने के लिए कहा।
विज्ञापन

डीआईजी ने गंभीर आपराधिक मामलों में प्रभावी कार्रवाई करने, वांछित और इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी, हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी, गैंगस्टर और एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध से अर्जित संपत्ति जब्त करने के निर्देश भी दिए। यक्ष एप पर शत-प्रतिशत डाटा फीडिंग, मिशन शक्ति फेज-6.0 के केंद्रों के प्रभावी संचालन और महिला बीट प्रणाली को मजबूत करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए यातायात नियमों का पालन कराने, सघन चेकिंग और जागरूकता अभियान चलाने, सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचनाओं और अफवाहों का तत्काल खंडन करने, पुलिस-मीडिया समन्वय बेहतर रखने, विस्फोटक सामग्री और पटाखा बिक्री स्थलों की जांच कराने के लिए भी कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed