फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Negligence in drain cleaning... Notice issued to Sai Contractor.

Bareilly News: नाला सफाई में लापरवाही... साई कॉन्ट्रैक्टर को नोटिस

Thu, 11 Jun 2026 12:39 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 11 Jun 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Negligence in drain cleaning... Notice issued to Sai Contractor.
बरेली। बारिश से पहले नगर निगम ने नाला सफाई में लापरवाही बरतने पर साई कॉन्ट्रैक्टर को चेतावनी जारी की है। नगर निगम के अवर अभियंता वीर प्रताप सिंह पटेल की ओर से ठेकेदार को अलग-अलग क्षेत्रों के कार्यों के लिए आधिकारिक नोटिस थमाए गए हैं, जिसमें अनुबंधित समयावधि के भीतर काम पूरा न करने पर दंडात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

निगम के अधिकारियों के औचक निरीक्षण में नाला सफाई के कार्य असंतोषजनक पाए गए। नगर आयुक्त ने 29 अप्रैल को इन कार्यों को स्वीकृति दी थी। कार्यादेश 5 मई को जारी हुआ था। इसकी एक महीने की समय सीमा अब समाप्त होने वाली है। इसके बावजूद काम की रफ्तार धीमी है। इससे शहर में गंभीर जलभराव का खतरा है। अवर अभियंता वीर प्रताप सिंह पटेल ने 30 मई को निरीक्षण किया था। उन्होंने सभी चिह्नित जगहों पर काम की खराब स्थिति पाई। शासन स्तर पर इस कार्य की लगातार समीक्षा बैठकें हो रही हैं।
विज्ञापन



नाले की सफाई भी अधर में

जोन तीन और चार में चमेली की बगिया वाली सड़क, प्रेमनगर, जोशी टोला से धोबी चौराहे तक का नाला सफाई कार्य शामिल है। इसके लिए 3,56,749 रुपये का बजट स्वीकृत है। सेटेलाइट से सतीपुर चौराहा होते हुए बीसलपुर चौराहे तक के नाले की सफाई भी अधर में है। इसकी निविदा धनराशि 4,12,437 रुपये है। धोबी चौराहे से लल्ला मार्केट, धर्मकाटा सड़क और सूर्या बैंकट हॉल होते हुए बानखाने तिराहे तक के 89,928 रुपये के कार्य में भी लापरवाही मिली। तीनों नालों के लिए कुल 8,59,114 रुपये खर्च होने हैं। सहायक अभियंता मुकेश शाक्य ने बताया कि ठेकेदार को नालों से सिल्ट व कूड़ा पूरी तरह उठाने के लिए कहा गया है। निगम ने ठेकेदार को दो दिनों के भीतर काम शुरू करने और तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए हैं। यदि काम में तेजी नहीं आई, तो अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed