फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Neglect of party workers will not be tolerated: Puran Singh Lodhi

कार्यकर्ताओं की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी : पूरन सिंह लोधी

Mon, 29 Jun 2026 01:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Neglect of party workers will not be tolerated: Puran Singh Lodhi
बरेली। ब्रज क्षेत्र के नवनियुक्त अध्यक्ष पूरन लाल लोधी ने रविवार को जीजीआईसी ऑडिटोरियम में हुए स्वागत समारोह में कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूत करने का मंत्र दिया। कहा कि संगठन ही सर्वोपरि है। भाजपा में साधारण कार्यकर्ता भी शीर्ष तक पहुंच सकता है। सभी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं और जनता से सीधा संवाद बनाए रखें। पार्टी के कार्यकर्ताओं की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि पीडीए को खत्म करने के लिए समरसता रखनी होगी।
विज्ञापन

देर शाम जैसे ही क्षेत्रीय अध्यक्ष का काफिला ऑडिटोरियम पहुंचा, कार्यकर्ताओं की भीड़ उनके स्वागत के लिए उमड़ पड़ी। उन्होंने मंच से ही प्रभु श्रीराम के नारे लगाते हुए कहा कि हर किसी को संगठन के नियम, कानून मानने पड़ेंगे। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियां जातिवाद की राजनीति कर रही हैं, लेकिन भाजपा ने हिंदू, मुस्लिम, सिख और इसाई सभी धर्मों के लोगों को गंगा, जमुना और सरस्वती की संज्ञा दी है।
विज्ञापन

वन मंत्री अरुण कुमार सक्सेना, प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, प्रदेश मंत्री सुभाषिनी जायसवाल, सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, मेयर उमेश गौतम, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, एमएलसी बहोरन लाल मौर्य, महाराज सिंह, विधायक डॉ. डीसी वर्मा, डॉ. एमपी आर्य, डॉ. राघवेंद्र शर्मा, जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा, आंवला अध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत, श्रुति गंगवार, डॉ. आदेश गंगवार, अंकित माहेश्वरी, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
चालान काटने से पहले कार्यकर्ता से बात करे पुलिस
पूरन सिंह लोधी ने पुलिस प्रशासन को संदेश देते हुए कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता हमारी पहचान है। तमाम कार्यकर्ताओं की शिकायत है कि ट्रैफिक पुलिस चेकिंग के नाम पर मनमानी कर रही है। उन्होंने इस कार्यशैली में सुधार लाने की बात कही। ये भी कहा कि कार्यकर्ता भी अनावश्यक शिकायतें विभागीय अधिकारियों से न करें।


व्यापारियों ने किया फूलमाला से स्वागत
उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने रविवार को भाजपा ब्रज क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरनलाल लोधी का श्यामगंज में स्वागत किया। यहां महानगर अध्यक्ष शोभित सक्सेना, जिलाध्यक्ष देवेंद्र जोशी समेत विशाल सक्सेना, मनोज अरोरा, अमरजीत व अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed