{"_id":"66864de2d3cab0ae3f06512b","slug":"nazreen-changed-her-religion-for-the-sake-of-love-became-seema-and-got-married-to-her-lover-munesh-2024-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"इश्क में टूटी मजहब की दीवार: नाजरीन ने प्यार की खातिर बदला धर्म, सीमा बनकर प्रेमी मुनेश के साथ रचाई शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इश्क में टूटी मजहब की दीवार: नाजरीन ने प्यार की खातिर बदला धर्म, सीमा बनकर प्रेमी मुनेश के साथ रचाई शादी
Thu, 04 Jul 2024 12:53 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Thu, 04 Jul 2024 12:53 PM IST
सार
नाजरीन मुरादाबाद के बिलारी क्षेत्र की रहने वाली की रहने वाली है। उसने धर्म परिवर्तन कर बरेली के सिरोही गांव के निवासी मुनेश कश्यप के साथ शादी की है। प्रेम विवाह के बाद नाजरीन ने कहा कि उन्होंने अपनी मर्जी से धर्म परिवर्तन कर प्रेमी से शादी की है।
विज्ञापन
नाजरीन ने धर्म बदलकर मुनेश के साथ रचाई शादी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुरादाबाद के बिलारी क्षेत्र की रहने वाली नाजरीन ने प्यार की खातिर अपने मजहब बदल लिया। उन्होंने धर्म परिवर्तन कर अपना नाम सीमा कश्यप रख लिया। बरेली के एक आश्रम में प्रेमी मुनेश कश्यप के साथ सात फेरे लिए। पंडित केके शंखधार ने विधि विधान से दोनों का विवाह संपन्न कराया।
विज्ञापन
बिलारी थाना क्षेत्र के जटपुरा निवासी नाजरीन ने बताया कि एक साल पहले बाजपुर में उनकी मुलाकात मुनेश से हुई थी। मुनेश बरेली के सिरोही गांव के निवासी हैं। जान-पहचान के बाद दोनों की फोन पर बातचीत होने लगी। मुनेश ने बताया कि उन्हें नाजरीन से प्यार का इजहार किया तो उन्होंने हां कर दी।
विज्ञापन
नाजरीन और मुनेश ने शादी करने का फैसला कर लिया, लेकिन दोनों के रिश्ते में मजहब की दीवार आड़े आ गई। इस पर नाजरी ने घर छोड़ने का फैसला लिया। वह प्रेमी मुनेश के पास चली आईं। इसके बाद दोनों शहर के आश्रम पहुंचे और पंडित केके शंखधार मिले। दोनों ने शादी कराने की इच्छा जताई।
विज्ञापन
प्रेमी युगल के बालिग होने की पुष्टि के बाद पंडित केके शंखधार ने नाजरीन और मुनेश की शादी करा दी। प्रेम विवाह के बाद नाजरीन ने कहा कि उन्होंने अपनी मर्जी से धर्म परिवर्तन कर प्रेमी से शादी की है। इसमें किसी का दबाव नहीं है। वह मुनेश से शादी करके खुश हैं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन