फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Nauchandi Express engine fails, OHE damaged in Simbhaoli

Bareilly News: नौचंदी एक्सप्रेस का इंजन फेल, सिंभावली में ओएचई क्षतिग्रस्त

Fri, 06 Sep 2024 07:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2024 07:00 AM IST
विज्ञापन
Nauchandi Express engine fails, OHE damaged in Simbhaoli
बरेली। हापुड़ के पास पेड़ गिरने से ओएचई लाइन क्षतिग्रस्त होने और शाहजहांपुर-लखनऊ के बीच नौचंदी एक्सप्रेस का इंजन फेल होने के कारण बरेली में ट्रेनों ने यात्रियों को इंतजार कराया। आठ ट्रेनें प्रभावित होने से यात्रियों को दिक्कत हुई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह चार बजे हापुड़ के पास सिंभावली स्टेशन पर हवा के कारण रेलवे की ओएचई लाइन पर पेड़ गिर गया। इससे लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। दो घंटे तक ट्रेनों का आवागमन प्रभावित रहा। 15904 डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस, 12328 उपासना एक्सप्रेस, 12356 हिमगिरी एक्सप्रेस, 14004 मालदा टाउन एक्सप्रेस, 15910 अवध असम एक्सप्रेस, 13308 गंगा सतलुज एक्सप्रेस, 04032 सहरसा-आनंद विहार विशेष ट्रेन देरी से बरेली आईं।
विज्ञापन

इधर, 14241 प्रयागराज-सहारनपुर नौचंदी एक्सप्रेस का रास्ते में तकनीकी खराबी के कारण इंजन फेल हो गया। इससे भी ट्रेनें प्रभावित हुईं। यह ट्रेन तीन घंटे देरी से बरेली आई। इसके अलावा 15005 गोरखपुर-देहरादून राप्ती गंगा एक्सप्रेस छह घंटे, 15933 अमृतसर एक्सप्रेस, 12317 अकालतख्त एक्सप्रेस, 15653 अमरनाथ एक्सप्रेस ने भी यात्रियों को इंतजार कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed