{"_id":"67294f397c220f797b034994","slug":"national-volleyball-competition-from-tomorrow-teams-started-reaching-the-city-bareilly-news-c-4-lko1064-514606-2024-11-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: बरेली में राष्ट्रीय वॉलीबाल प्रतियोगिता बुधवार से, देशभर के 809 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: बरेली में राष्ट्रीय वॉलीबाल प्रतियोगिता बुधवार से, देशभर के 809 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा
Tue, 05 Nov 2024 01:06 PM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2024 01:06 PM IST
सार
बरेली को पहली बार राष्ट्रीय वॉलीबाल प्रतियोगिता की मेजबानी मिली है। छह से 10 नवंबर तक राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में यह प्रतियोगिता होगी। इसे लेकर पुख्ता इंतजाम करने के दावे किए गए हैं।
विज्ञापन
राजकीय इंटर कॉलेज में होगी प्रतियोगिता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित होने वाली अंडर-17 वर्ग की राष्ट्रीय वॉलीबाल प्रतियोगिता के लिए देशभर के खिलाड़ी बरेली आने लगे हैं। सोमवार को केंद्रीय विद्यालय संगठन के साथ ही तमिलनाडु, गुजरात, तेलंगाना सहित कई अन्य राज्यों के खिलाड़ी शहर पहुंचे। इन्हें ठहराने के लिए अलग-अलग होटलों में कमरे बुक कराए गए हैं। जिले को पहली बार राष्ट्रीय वॉलीबाल प्रतियोगिता की मेजबानी मिली है।
विज्ञापन
छह से 10 नवंबर तक राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में होने वाली प्रतियोगिता के आयोजन में कोई कमी न रह जाए, इसके लिए जिम्मेदार जुटे हुए हैं। खिलाड़ियों के ठहरने, खाने-पीने, मैदान तक आने-जाने, अभ्यास की व्यवस्था सहित अन्य चीजों की जिम्मेदारी अलग-अलग लोगों को दी गई है।
विज्ञापन
खिलाड़ियों को ठहराने के लिए कई होटलों में 400 कमरे बुक किए गए हैं। पांच दिवसीय प्रतियोगिता के लिए अभी तक 809 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। बालिका वर्ग में 33 व बालक में 35 टीमें भाग लेंगी। मंडलीय क्रीड़ा सचिव नईम अहमद ने बताया कि मैदान में पांच कोर्ट बनाए गए है।
विज्ञापन
पहली बार टाइम आउट बजर का होगा इस्तेमाल
राष्ट्रीय स्तर की वॉलीबाल प्रतियोगिता में पहली बार टाइम आउट बजर का इस्तेमाल किया जाएगा। मैदान में बने पांचों कोर्ट में खिलाड़ियों की सुविधा के लिए इसका उपयोग होगा। सभी टीमों को मुकाबले में दो बार 30 सेकंड का टाइम आउट मिलता है। इसकी अपील कोच या टीम का कप्तान कर सकता है।
खिलाड़ियों की बात
आयोजन के लिए अच्छी तैयारी है। लगातार अभ्यास भी कर रहा हूं। तीन वर्षों से मुकाबलों में हिस्सा ले रहा हूं। - दीपांशु, मुजफ्फरनगर
मैं चार साल से वॉलीबाल के मुकाबले खेल रहा हूं। निरंतर मेहनत कर रहे हैं, अच्छा परिणाम आने की उम्मीद है। - हर्षित यादव, गाजीपुर
पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरेंगे। मुझे मुकाबलों में हिस्सा लेते हुए दो वर्ष हो गए हैं। - मोहम्मद अनस, आजमगढ़
मैं काफी समय से खेलों में प्रतिभाग कर रहा हूं। दूसरी बार राष्ट्रीय स्तर के मुकाबले में शामिल होने पर बहुत अच्छा लग रहा है। - आदेश राय, आजमगढ़