Eid-Ul-Adha 2025: बरेली में ईदगाह पर सुबह 10 बजे होगी नमाज, शहर की सभी मस्जिदों में वक्त मुकर्रर
ईद उल अजहा पर सबसे पहली नमाज मोहल्ला रेती स्थित आस्तान-ए-आलिया मोहम्मदिया चांद मस्जिद में सुबह 5:35 बजे होगी। ईदगाह पर नमाज सुबह 10 बजे होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में ईद-उल-अजहा की नमाज का वक्त शहरभर की सभी छोटी-बड़ी मस्जिदों में तय कर दिया गया है। इसके अनुसार ईदगाह पर नमाज सुबह 10 बजे होगी, जबकि दरगाह आला हजरत स्थित रजा मस्जिद में नमाज का वक्त सबसे आखिर में सुबह 11 बजे रहेगा।
ईद उल अजहा पर सबसे पहली नमाज मोहल्ला रेती स्थित आस्तान-ए-आलिया मोहम्मदिया चांद मस्जिद में सुबह 5:35 बजे होगी। इसके बाद सिलसिलेवार जखीरा बजरिया की मस्जिद दुलिया बी में सुबह 5:40 बजे, रामपुर रोड की मस्जिद कोड़ा शाह थाना किला की शाही मस्जिद, कुतुबखाना मस्जिद छत वाली में सुबह 6:30 बजे नमाज होगी। बिहार मान नगला की ईदगाह में बड़ा बाजार की मस्जिद बादशाह बेगम, छोटी बमनपुरी की मस्जिद सेठ इब्राहिम, लीचीबाग की मस्जिद फैजाने मदीना, स्वाले नगर नवदिया मस्जिद गुलशन इस्लाम, सदर बाजार मस्जिद में नमाज सुबह सात बजे का वक्त रहेगा।
यह भी पढ़ें- UP: 'पिता शेर था न... तू भी मेरा शेर है, चुप हो', दुखी मां का बेटे को ढांढस; बलिदानी के पुत्र ने भी कही ये बात
कोहाड़ापीर की मस्जिद जहानी, आनंद बिहार की मस्जिद, मस्जिद हाथी खाना रेलवे जंक्शन रोड में नमाज सुबह 7:30 बजे नमाज होगी। मलूकपुर लाल मस्जिद, पुराना शहर की मिर्जाई मस्जिद, कोतवाली की मोती मस्जिद, मलूकपुर की मस्जिद मुफ्ती आजम हिंद व बॉसमंडी की मस्जिद जन्नतुल फिरदौस में सुबह आठ बजे, सुभाषनगर की साबरी मस्जिद में सदर बाजार जामा मस्जिद में सुबह 8:30 बजे नमाज होगी।
किला की जामा मस्जिद में नौ बजे होगी नमाज
इसी क्रम में किला की जामा मस्जिद, सिविल लाइन की मस्जिद नोमहला, बिहारीपुर की मस्जिद बीबी जी में व गढ़ैय्या की मस्जिद नूरी में सुबह नौ बजे नमाज होगी। खानकाह नियाजिया में सुबह 9:30 बजे व हुसैनबाग की मस्जिद फातिमा में 10:30 बजे नमाज होगी। जनसेवा टीम के अध्यक्ष पम्मी खां वारसी ने नगर निगम से ईदगाह सहित किला व पुराने शहर क्षेत्र के अलावा कोहाड़ापीर, बिहारकलां, आदि क्षेत्रों में साफ सफाई, नाले व नालियों की सफाई के साथ बिजली और पेयजलापूर्ति को दुरुस्त कराने की मांग की है।
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन ने ईद-उल-अजहा पर व्यवस्थाएं कराने के लिए जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया है। जिलाध्यक्ष मोहम्मद असलम की ओर से दिए गए ज्ञापन में बकरों को लाने व ले जाने वाले वाहनों को बेवजह न रोकने और सुरक्षा देने की मांग की है। ईदगाह व मस्जिदों के आस पास सुरक्षा व्यवस्था के अलावा मोहल्लों में साफ-सफाई की व्यवस्था व बिजली आपूर्ति सुचारु रखने की मांग की है। जिलाध्यक्ष के साथ ज्ञापन देने वालों में महासचिव गुड्डू अली, प्रदेश सचिव युवा नदीम खां, नदीम मंसूरी, अनवर चौधरी, शाहिद मंसूरी आदि मौजूद रहे।
ईद-उल-अजहा पर आपसी सौहार्द को दें बढ़ावा
कुर्बानी करना हर शरई मालदार मुसलमान पर वाजिब है। यह त्योहार पैगंबर हजरत इब्राहिम व पैगंबर हजरत इस्माइल की कुर्बानी के लिए याद किया जाता है। यह बहुत ही अदब और जज्बे का त्योहार है। इसलिए अपने हम वतन भाइयों की भावनाओं का खास ख्याल रखें और आपसी सौहार्द को बढ़ावा दें। यह बातें दरगाह आला हजरत के संगठन जमात रजा-ए-मुस्तफा के राष्ट्रीय महासचिव फरमान हसन खान ने कही हैं। उन्होंने कहा कि इस्लामी माह जिलहिज्जा की 10,11, 12 तारीख कुर्बानी के लिए खास दिन हैं।