फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Najib mother retweet pm modi tweet

आप चौकीदार तो मेरा बेटा कहां है, प्रधानमंत्री के ट्वीट पर नजीब की मां ने किया री-ट्वीट

Tue, 19 Mar 2019 12:49 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदायूं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदायूं Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 19 Mar 2019 12:49 AM IST
विज्ञापन
Najib mother retweet pm modi tweet
najib ahmad - फोटो : अमर उजाला

जेएनयू दिल्ली से लापता छात्र नजीब अहमद की मां फातिमा नफीस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा खुद को चौकीदार कहे जाने पर री-ट्वीट किया है कि ‘यदि आप चौकीदार हैं तो मेरा बेटा नजीब कहा है।’ आगे फातिमा ने लिखा है कि अभी तक आरोपी गिरफ्तार क्यों नहीं हुए। देश की तीन टॉप एजेंसी मेरे बेटे का पता लगाने में फेल रही हैं। उनके ट्वीट से लोगों की प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई हैं। इससे सोशल मीडिया पर चर्चाओं का माहौल गर्म हो गया है।

विज्ञापन


मूल रूप से बदायूं जिले के मोहल्ला वैदो टोला निवासी नजीब अहमद जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय दिल्ली में पढ़ता था। वह 15 अक्तूबर 2016 को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। सूत्रों की माने तो लापता होने से एक दिन पहले एबीवीपी से जुड़े कुछ छात्रों के साथ उसकी कहासुनी हुई थी। उसके बाद जेएनयू समेत दिल्ली के कई स्थानों पर काफी विरोध प्रदर्शन भी हुए थे। 
विज्ञापन


नजीब की मां फातिमा नफीस ने कई प्रदर्शन में अपने बेटे को खोज निकालने की गुहार लगाई थी, साथ ही छात्र समेत तमाम संगठन भी नजीब के मामले को उठा चुके थे। इसके बाद यह मामला सीबीआई के हाथों में पहुंच गया था परंतु सीबीआई को नजीब के संबंध में कोई सुराग नहीं मिला था। इसलिए पिछले आठ अक्तूबर 2018 को दिल्ली हाईकोर्ट ने नजीब के लापता होने के संबंध में सीबीआई को क्लोजर रिपोर्ट सौंपने की इजाजत दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed