{"_id":"5da8cf5c8ebc3e014950ac34","slug":"nagar-nigam-bareilly-news-bly380625556","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट सिटी के लिए प्रशासन से मांगी जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट सिटी के लिए प्रशासन से मांगी जमीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। स्मार्ट सिटी के तहत डेलापीर तालाब के साथ परसाखेड़ा में इंटरसिटी बस स्टॉप बनाने के लिए प्रशासन से जमीन मांगी गई है। इसके लिए डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह ने विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी को जमीन उपलब्ध कराने की कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दे दिए हैं।
स्मार्ट सिटी के मिशन मैनेजर (प्रशासन) की तरफ से डीएम को भेजी गई चिट्ठी में कहा गया है कि प्रोजेक्ट के तहत डेलापीर तालाब का सौंदर्यीकरण होने के साथ ही उसके आसपास कई और काम होने हैं। इसके अलावा परसाखेड़ा में इंटरसिटी बस सेवा के लिए स्टॉप बनाने की तैयारी है। इस परियोजना के लिए प्रशासन से भूमि उपलब्ध कराने को कहा है। चूंकि यह प्रोजेक्ट जल्द शुरू होना है। इसलिए प्रशासन के सामने भूमि को जल्द उपलब्ध कराने की चुनौती है। विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी मदन कुमार का कहना है कि जल्द ही भूमि को चिह्नित करना शुरू कर दिया जाएगा।