फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Nagar Nigam

कांवड़ियों के निकलने के दौरान बंद रहेगा तेल टैंकरों का आवागमन

Mon, 22 Jul 2019 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
Nagar Nigam
बरेली। सावन के दौरान लाखों की तादाद में कांवड़िये कछला घाट से जल लाकर शहर के विभिन्न शिवालयों में जलाभिषेक करते हैं। इनके आवागमन का मार्ग बरेली-बदायूं हाईवे ही है। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस-प्रशासन ने इस दौरान तेल के टैंकरों के आवागमन पर रोक लगा दी है। इस संबंध में एसएपी ट्रैफिक की तरफ से तेल कंपनियों के डिपो प्रबंधकों को भी नोटिस दे दिया गया है।
विज्ञापन

बरेली-बदायूं मार्ग पर सावन के प्रत्येक रविवार और सोमवार को दोपहर 12 बजे तक और 30 जुलाई को शिवरात्रि के दिन को शाम चार बजे तक तेल के टैंकरों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। शनिवार और सोमवार को दोपहर 12 बजे से भमोरा से बरेली आते समय टैंकरों का संचालन दाहिनी लेन और बरेली से भमोरा जाते समय टैंकरों का संचालन बाई लेन से किया जाएगा। एक लेन पर कांवड़ियों का आवागमन होगा। इसके अलावा रामपुर और नैनीताल की ओर जाने वाले टैंकरों का संचालन भमोरा, रामगंगा, बुखारा मोड़ से फरीदपुर होकर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed