फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   NAAC team reached University, report will be ready in three days

Bareilly News: विवि पहुंची नैक की टीम, तीन दिन तक तैयार होगी रिपोर्ट

Mon, 29 May 2023 02:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 29 May 2023 02:18 AM IST
विज्ञापन
NAAC team reached University, report will be ready in three days
बरेली। राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) की पांच सदस्यीय टीम निरीक्षण के लिए शनिवार की देर रात रुहेलखंड विश्वविद्यालय पहुंची। 29 से 31 मई तक विश्वविद्यालय परिसर में मौजूद रहकर सेल्फ स्टडी रिपोर्ट (एसएसआर) के दावों को परखेगी। इसी आधार पर मूल्यांकन होगा।
विज्ञापन

नैक मूल्यांकन के लिए रुहेलखंड विश्वविद्यालय पिछले करीब साल भर से तैयारियों में जुटा था। इसके लिए विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. केपी सिंह की अध्यक्षता में नैक समन्वयक और संबंधित अधिकारियों की क्रमवार बैठकें भी जारी रहीं। अब नैक मूल्यांकन का दौर शुरू होने जा रहा है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रविवार को दिनभर टीम के सदस्यों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। मीडिया सेल प्रभारी डॉ. अमित सिंह के मुताबिक सोमवार से बुधवार तक निरीक्षण होगा। एसएसआर रिपोर्ट को भी टीम परखेगी। विश्वविद्यालय अधिकारियों के साथ बैठक होगी। इसमें नौ संघटक कॉलेज, 27 राजकीय कॉलेज, 29 अनुदानित कॉलेज, 522 स्ववित्तपोषित कॉलेजों की स्थिति भी आंकी जाएगी।
विज्ञापन


माहभर से विश्वविद्यालय में नैक मूल्यांकन की तैयारी चल रही थी। 15 मई को राज्यपाल कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल ने भी विश्वविद्यालय की ओर से विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं काे सराहा था। नैक के दौरान दिखाई गई चमक आगे भी बरकरार रखने का सुझाव दिया था। कहा था कि मूल्यांकन में बेहतर ग्रेड के लिए पुरजोर तैयारियां होती हैं। ग्रेड मिलने पर स्थिति बदहाल होने लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेनिंग एंड प्लेंसमेंट सेल, टीबी न्यूट्रिशनल मॉनीटरिंग सेल, ऑनलाइन रिसर्च मैनेजमेंट सिस्टम, पंडित दीनानाथ मिश्र इंटर कॉलेज का कायाकल्प, दिशा इंटर कॉलेज का संचालन, स्पोटर्स कॉम्पलेक्स, फिजियोथेरेपी सेंटर, जिम, बहुभाषा अध्ययन केंद्र, जल और पर्यावरण संरक्षण, डायरेक्टोरेट ऑफ इंटरनेशनल रिलेशंस, रोहिलखंड इंक्यूबेशन फाउंडेशन, स्वास्थ्य केंद्र संचालन, पांचाल संग्रहालय डिजिटिलीकरण आदि।


विश्वविद्यालय का इंफ्रास्ट्रक्चर, टीचिंग-नॉन टीचिंग स्टाफ की तैनाती, लैब-लाइब्रेरी की उपयोगिता, विद्यार्थी क्षमता, वेस्ट मैनेजमेंट, मैनेजमेंट सिस्टम, एडमिशन, रिजल्ट और प्रवेश प्रक्रिया, रिसर्च प्रोजेक्ट, साइटेशंस, पीएचडी अवॉर्ड, यूजीसी ग्रांट, सिलेबस, प्लेसमेंट, स्टार्टअप, पेरेंंटस का फीडबैक, पेटेंट, कॉपीराइट, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय अवॉर्ड, सोशल मीडिया फॉलोवर्स, ऑनलाइन टीचिंग आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed