फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   NA

Bareilly News: आईटी पार्क की डिजाइन तैयार, निर्माण के लिए हुआ करार

Mon, 06 Feb 2023 02:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 06 Feb 2023 02:22 AM IST
विज्ञापन
NA
बरेली। सीबीगंज के खलीलपुर में बंद पड़ी आईटीआर फैक्टरी की भूमि पर आईटी पार्क बनाने की कवायद अब तेज हो गई है। रविवार को कमिश्नर संयुक्ता समद्दार ने एसटीपीआई (सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया) के ज्वाइंट डायरेक्टर प्रवीण द्विवेदी के साथ 30 साल के करार पत्र पर हस्ताक्षर किए। निर्धारित डिजाइन के अनुसार अब तेजी से कार्य होगा। फिलहाल बाउंड्रीवाल का निर्माण शुरू होने जा रहा है।
विज्ञापन

20 करोड़ की लागत से आठ हजार वर्ग मीटर जमीन पर आईटी पार्क का निर्माण प्रस्तावित है। कमिश्नर संयुक्ता समद्दार ने बताया कि डिजाइन तैयार हो गई है। पार्क निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। रविवार को उन्होंने एडिशनल कमिश्नर प्रीती जायसवाल समेत अन्य अफसरों के साथ जमीन का निरीक्षण किया। यहां नगर निगम ने डलावघर बना रखा है। कमिश्नर ने नगर आयुक्त को सप्ताह भर में डलावघर हटाने के निर्देश दिए। निर्माण एजेंसी के प्रोजेक्ट मैनेजर को पार्क की बाउंड्रीवाल बनाने को कहा। यूकेलिप्टस के पेड़ों को नियमानुसार कटवाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


एसटीपीआई के ज्वाइंट डायरेक्टर ने बताया कि भारत सरकार ने पार्क निर्माण का जिम्मा एनपीसीसी (नेशनल प्रोजेक्ट कंस्ट्रक्शन कंपनी) को सौंपा है। सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं। 19 दिसंबर 2022 को लीज एग्रीमेंट पर दस्तखत हो गए हैं। जमीन की नाप जोख के बाद टेंडर प्रक्रिया हुई और अब निर्माण शुरू होगा। आईटीआर के बंगला नंबर 10 की भूमि पर पार्क प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन




तीन हजार विद्यार्थियों को शहर में ही मिलेगा रोजगार

आईआईए बरेली ब्रांच के चैप्टर चेयरमैन तनुज भसीन के मुताबिक बरेली के करीब तीन हजार विद्यार्थी हर साल दूसरे राज्यों में या विदेश में जॉब करने जाते हैं। वे बंगलूरू, दिल्ली, मुंबई और अन्य शहरों में प्रवास को विवश हैं। उम्मीद है कि आईटी पार्क निर्माण के बाद इस पर अंकुश लगेगा। यहां एअरपोर्ट की सुविधा होने से यहां के सॉफ्टवेयर विकसित करने के लिए आईटी सिटी बंगलूरू से भी कुशल आईआईटीयन आ सकते हैं। इससे रोजगार की संभावनाएं और बढ़ेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed