फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Muslim young man sexual exploitation the girl by hiding his identity in Bareilly

आलिम ने आनंद बन लूटी आबरू: छात्रा की मांग में भरा सिंदूर, बनाया वीडियो; धर्म परिवर्तन के लिए की हद पार

Tue, 30 May 2023 06:01 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 30 May 2023 06:01 PM IST
सार

बरेली में एक युवक ने अपनी पहचान छिपाकर छात्रा को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। वीडियो बनाकर उसका ब्लैकमेल करता रहा। धर्म परिवर्तन का भी दबाव बनाया। 

विज्ञापन
Muslim young man sexual exploitation the girl by hiding his identity in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बरेली के कस्बा देवरियां में छात्रा को दूसरे समुदाय के युवक ने अपनी पहचान छिपाकर प्रेमजाल में फंसा लिया। उसने शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया। छात्रा जब गर्भवती हुई तो गर्भपात करा दिया। छात्रा का वीडियो बनाकर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया। सच्चाई सामने आने पर पीड़ित छात्रा ने युवक समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


देवरनियां क्षेत्र की रहने वाली छात्रा के मुताबिक वह बरेली के राजेंद्र नगर स्थित एक कोचिंग सेंटर में पढ़ने जाती थी। थाना भोजीपुरा के गांव जादौंपुर से युवक भी कोचिंग पढ़ने जाता था। उसने मीठी मीठी बातें कर छात्रा को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। युवक ने अपना नाम आनंद बताया। हाथ में कलावा भी बांधता था।
विज्ञापन


आरोप है कि एक दिन युवक छात्रा को मंदिर में ले गया। जहां उसकी मांग में सिंदूर कर दिया। इसके बाद बरेली में ही रहने वाले अपने दोस्त के कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान युवक ने मोबाइल से छात्रा के अश्लील फोटो खींच लिए। वीडियो भी बना लिया। फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे दुष्कर्म करता रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे पता लगी आरोपी की सच्चाई 

इस बीच युवती गर्भवती हो गई। वह युवक के घर गांव जादौंपुर गई तो उसे पता चला कि आरोपी दूसरे समुदाय का है। आरोप है कि आरोपी युवक के परिजनों ने धर्म परिवर्तन कराकर निकाह कराने और गर्भपात कराने की बात कही। युवती ने जब विरोध किया तो मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। बाद में आरोपी युवक ने छात्रा को गर्भपात की दवा खिला दी। हाफिजगंज के एक नर्सिंग होम में गर्भपात करा दिया। मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी। 

पीड़ित छात्रा थाने के चक्कर काटती रही, मगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। उसकी लिखित शिकायत को किसी ने पुलिस को ट्वीट किया। अफसरों की फटकार के बाद थाना देवरनियां पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। इसमें आरोपी युवक मोहम्मद आलिम समेत उसके परिवार के साबिर, वाजिद, नाजिम, शिफा व आरोपी की मां को नामजद किया गया है। 

थाना देवरनियां के इंस्पेक्टर इंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर पीड़ित छात्रा का मेडिकल कराया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed