फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   muslim man posed as Saurabh and trapped girl from Punjab in his love trap

UP News: सोहेल ने सौरभ बन प्रेमजाल में फंसाया, बेटी होने पर लेकर पहुंचा बदायूं तब सामने आया सच

Wed, 04 Sep 2024 02:04 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 04 Sep 2024 02:04 PM IST
सार

पंजाब के फरीदकोट की रहने वाली युवती ने बिसौली थाने में आरोपी सोहेल समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। युवती का आरोप है कि सोहेल ने सौरभ बनकर उसे प्रेमजाल में फंसाया। उसके साथ संबंध बनाए। इससे वह गर्भवती हो गई। बेटी का जन्म होने पर सोहेल उसे लेकर बदायूं आया तो उसकी सच्चाई का पता चला। 

विज्ञापन
muslim man posed as Saurabh and trapped girl from Punjab in his love trap
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के बिसौली कस्बा में रहने वाला युवक सोहेल चंडीगढ़ में कॉल सेंटर में काम करता है। वहीं उसने अपनी पहचान छिपाकर दूसरे समुदाय की युवती को प्रेमजाल में फंसा लिया। सोहेल ने सौरभ बनकर उसे शादी करने झांसा दिया। उसके साथ संबंध बनाए। युवती गर्भवती हो गई। उसने बेटी को जन्म दिया। सोहेले बिना शादी के ही युवती को बिसौली अपने घर लाया। यहां आने पर युवती को उसके मुस्लिम होने की बात पता लगी। 

विज्ञापन


युवती का आरोप है कि जब उसने विरोध किया तो सोहेल के परिवारवालों ने उस पर धर्म परिर्वतन का दबाव बनाना शुरू कर दिया। घर में उसको बंधक बनाकर रखा गया। किसी तरह उनके चंगुल छूटकर युवती मंगलवार को कोतवाली पहुंच गई। पुलिस को शिकायती पत्र दिया। पुलिस ने आरोपी सोहेले समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


फरीदकोट की रहने वाली है युवती 
युवती ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह चंडीगढ़ के फरीदकोट क्षेत्र की रहने वाली है। वह एक साल पहले चंडीगढ़ में ही एक कॉल सेंटर में काम करती थी। जहां उसकी मुलाकात बिसौली के होल चौक कटरा मोहल्ला निवासी सोहेल से हुई। सोहेल वहां सभी को अपना नाम सौरभ बताता था। नौकरी के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। सोहेल उसे अपने कमरे में ले जाने लगा। उसे शादी करने की बात कही। इसके बाद कई बार उसके साथ संबंध बनाए, जिससे वह गर्भवती हो गई। इसके बाद भी उसने शादी नहीं की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जब युवती ने बेटी को जन्म दिया तो सोहेल उसे साथ रखने लगा। करीब एक माह पहले वह उसे अपने घर ले आया। तब उसे पता चला कि वह मुस्लिम है, उसका नाम सोहेल है। इस पर उसने विरोध किया। जिस पर सोहेल की मां ने उसकी नवजात बेटी छीन ली और उसे बंधक बनाकर रखने लगे। वह उसे आए दिन पीटते और खाने को नहीं देते। 

धर्म परिवर्तन करने का बनाया दबाव 
युवती ने बताया कि सोहेले के अलावा उसका पिता नियामु, मां रुकसाना, उसकी बहन रुबीना और जेवा उसे मीट खिलाने, धर्म परिवर्तन करने का दवाब बनाने लगी। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। वह किसी तरह निकल कर आई तो पुलिस को शिकायती पत्र दिया है।

एसपी देहात केके सरोज ने बताया कि एक युवती ने बिसौली कोतवाली पहुंचकर प्रार्थना पत्र दिया, जिसमें धर्म परिर्वतन, मारपीट, बंधक बनाकर घर में रखना आदि आरोप लगाए गए हैं। आरोपी समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज ली गई है। आरोपियों को पुलिस तलाश रही है। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed