फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Muslim Jamaat filed complaint against Nupur J Sharma in police station bareilly

Bareilly: विवादित टिप्पणी के आरोप में नूपुर जे. शर्मा पर कार्रवाई की मांग, मुस्लिम जमात ने दी तहरीर

Mon, 11 Dec 2023 04:29 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 11 Dec 2023 04:29 PM IST
सार

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि पत्रकार नूपुर जे. शर्मा ने हजरत ख्वाजा गरीब नवाज अजमेर शरीफ की शान में गुस्ताखी की है। उनके बयान से लाखों लोगों के दिलों को ठेस पहुंची है।  

विज्ञापन
Muslim Jamaat filed complaint against Nupur J Sharma in police station bareilly
मौलाना शहाबुद्दीन रजवी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नूपुर जे. शर्मा के खिलाफ बरेली के थाने में शिकायत दी गई है। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कोतवाली पहुंच कर उनके खिलाफ प्रार्थनापत्र दिया। जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी की तरफ से दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि एक वेबसाइट की संपादक नूपुर जे. शर्मा ने हजरत ख्वाजा गरीब नवाज अजमेर शरीफ की शान में गुस्ताखी की है। उनके बयान से मुस्लिम समाज के लाखों लोगों के दिलों को ठेस पहुंची है। मुस्लिम समाज उनके बयान की कड़ी निंदा करता है। 

विज्ञापन


मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि हजरत ख्वाजा गरीब नवाज ने 800 वर्षों से अधिक समय से दुनिया को शांति और सद्भाव का पैगाम दिया है। उनकी दरगाह से उनके अनुयायी अपनी मुरादें पाते हैं। उनकी दरगाह पर सभी धर्मों के लोग बिना किसी भेदभाव के जाते हैं और अपनी मन्नतें मांगते हैं। उन्होंने कहा कि नूपुर के बयान से उनकी भावनाओं को ठेस पहुंची है। इसलिए नूपुर जे. शर्मा के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि कट्टरपंथी विचारधारा के लोग ऐसी भड़काऊ टीका टिप्पणी भविष्य में न करें।
विज्ञापन


जिंदा जले 8 बराती: डंपर की खिड़की खोलकर चला गया अनजान, ड्राइवर-हेल्पर की बची जान; बोले- देवदूत ही लगा वो शख्स
विज्ञापन
विज्ञापन


मौलाना ने कहा कि ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह को सूफी विचारधारा का केंद्र माना जाता है। हर साल उर्स के मौके पर देश के प्रधानमंत्री चादर भेजकर अपनी आस्था प्रकट करते हैं। इसलिए सरकार को चाहिए कि लाखों हिंदू और मुस्लिम लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के जुर्म में नूपुर जे शर्मा के खिलाफ एफआईआर लिखकर कानूनी कार्रवाई की जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed