{"_id":"6443393aaba54b997e07df94","slug":"muslim-girl-got-married-boyfriend-after-converting-her-religion-in-bareilly-2023-04-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्यार में तोड़ी मजहब की दीवार: रोशनी ने हिंदू बनकर प्रेमी के साथ लिए सात फेरे, परिवार से जताया जान को खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्यार में तोड़ी मजहब की दीवार: रोशनी ने हिंदू बनकर प्रेमी के साथ लिए सात फेरे, परिवार से जताया जान को खतरा
Sat, 22 Apr 2023 07:11 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाल ब्यूरो, बरेली
अमर उजाल ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 22 Apr 2023 07:11 AM IST
सार
बदायूं के प्रेमी युगल ने शुक्रवार को बरेली में हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली। शादी के बाद युवती ने अपने परिवार से जान को खतरा बताया। उसने वीडियो जारी कर पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
रोशनी और शिवम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के अगस्त मुनि आश्रम में मुस्लिम युवती और युवक ने शुक्रवार को हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली। प्रेमी युगल बदायूं के रहने वाले हैं। युवती का नाम रोशनी बेगम और युवक का नाम शिवम है। दोनों ने अग्नि को साक्षी मान कर सात फेरे लिए। रोशनी ने अपने परिवार से जान को खतरा भी बताया है।
विज्ञापन
प्यार में सबीना बनी सोनम: हिंदू धर्म अपना कर प्रेमी के साथ लिए सात फेरे, परिवार से जताया जान को खतरा
विज्ञापन
बदायूं शहर कोतवाली के मोहल्ला कबूलपुरा गौटिया निवासी रोशनी बेगम पुत्री बन्ने बाबू और थाना उझानी के मोहल्ला किलाखेड़ा निवासी शिवम गुप्ता के बीच काफी लंबे समय से प्रेम प्रसंग था। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन प्यार के आड़े मजहब की दीवार आ रही थी। परिवार के लोग रूकावट बन रहे थे।
विज्ञापन