Pilibhit News: नसरीन को मिला टिकट तो सपा में मचा घमासान; पार्टी नेता ने लिखा- मैं हिंदू, भोलेनाथ मेरे इष्ट...
पीलीभीत के पूर्व चेयरमैन सपा नेता राजीव अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखी। उन्होंने लिखा है कि जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा समाजवादी पार्टी को बेचने का काम कर रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीलीभीत में समाजवादी पार्टी में टिकट की घोषणा के बाद घमासान छिड़ गया है। जहां एक दावेदार ने पार्टी छोड़ दी, वहीं शहर से टिकट के दावेदार राजीव अग्रवाल उर्फ टीटी ने समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा के खिलाफ सीधा मोर्चा खोलते हुए उन पर रुपये लेकर टिकट बांटने का आरोप लगाया है। उन्होंने फेसबुक पर एक पत्र भी पोस्ट किया है। इसके बाद गुरुवार शाम को वह पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव से मिलने लखनऊ रवाना हो गए।
समाजवादी पार्टी से राजीव अग्रवाल उर्फ टीटी अपनी पुत्रवधू के लिए टिकट मांग रहे थे। राजीव अग्रवाल 2000 से 2005 तक चेयरमैन रह चुके हैं। बुधवार को समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा ने सपा प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की। जिसमें शहर से नफीस अंसारी की पत्नी नसरीन को सपा का प्रत्याशी बनाया। इसके बाद पार्टी में उथल-पुथल शुरू हो गई।
सपा जिलाध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
पूरनपुर के एक नेता ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि संघर्ष हार गया पैसा जीत गया। इसके बाद गुरुवार सुबह सपा नेता राजीव अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखी। उन्होंने लिखा कि जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा समाजवादी पार्टी को बेचने का काम कर रहे हैं। 2022 के चुनाव में दो विधानसभाओं के टिकटों का सौदा उनके सामने हुआ। एक का 25 लाख में दूसरे का 15 लाख में। डील की उन्हें पूरी जानकारी है, तब उन्होंने क्यों नहीं विरोध किया इसका कारण भी लिखा। लिखा-जिलाध्यक्ष ने डील करते समय शीर्ष नेताओं को पैसे भेजने का वास्ता दिया, इसलिए वह चुप रहे।
'मैं हिंदू, गंगा की सौगंध उठाने को तैयार'
राजीव अग्रवाल ने लिखा कि कि मैं हिंदू हूं, मां गंगा का मामूली सा भक्त हूं। भोलेनाथ मेरे इष्ट हैं। मैं हर तरह की सौगंध उठाने को तैयार हूं। सपा जिलाध्यक्ष सिख धर्म से हैं। उन्हें उनके धर्म का वास्ता मेरी लिखी टिप्पणी को झूठा साबित करें। अगर जिलाध्यक्ष मुझे झूठा साबित कर सकते हैं तो मैं तुरंत पार्टी और राजनीति से इस्तीफा दे दूंगा।सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा ने बताया कि राजीव अग्रवाल की पुत्रवधू का नाम पैनल में भेजा गया था। प्रदेश स्तर पर टिकट कटा है। रुपये लेने के आरोप निराधार है। विधानसभा चुनाव में अगर रुपये लिए गए थे तब क्यों खामोश रहे।