फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Muslim girl changed religion due to fear of triple talaq married Hindu lover in Bareilly

प्यार में फरहाना ने बदला धर्म: पल्लवी बनकर प्रेमी संग लिए सात फेरे, बोली- अब नहीं तीन तलाक और हलाला का डर

Wed, 15 May 2024 01:05 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 15 May 2024 01:05 PM IST
सार

रामपुर जिले की रहने वाली फरहाना ने धर्म बदल लिया। इसके बाद बरेली के एक आश्रम में अपने प्रेमी धर्मवीर से शादी कर ली। पांच साल पहले दोनों के प्यार की शुरुआत चंडीगढ़ में हुई थी। 

विज्ञापन
Muslim girl changed religion due to fear of triple talaq married Hindu lover in Bareilly
फरहाना उर्फ पल्लवी और धर्मवीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के शाही क्षेत्र के रहने वाले धर्मवीर के प्यार की खातिर रामपुर की फरहाना अब पल्लवी बन गईं। फरहाना ने अपना धर्म बदल लिया। दोनों ने बरेली के अगस्त्य मुनि आश्रम में मंगलवार को सात फेरे लिए। फरहाना ने हिंदू धर्म में आस्था जताई। करीब पांच साल से दोनों का प्रेम प्रसंग चल रहा था। मंगलवार को दोनों के प्यार को नया मुकाम मिल गया। 

विज्ञापन


रामपुर के मिलक थाने के गांव करपिया निवासी फरहाना उर्फ पल्लवी ने बताया कि वह परिवार के साथ चंडीगढ़ में रहकर काम करती थीं। वहीं बरेली के शाही थाने के विक्रमपुर कुल्छा निवासी धर्मवीर भी परिवार के साथ रहकर काम करते थे। इसी दौरान धर्मवीर से मुलाकात हुई। उनके बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ और दोस्ती हो गई। यह दोस्ती प्यार में बदल गई। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

केके शंखधार ने कराया गया विवाह 
दोनों ने कुछ समय पहले शादी का फैसला कर लिया। अलग मजहब की वजह से फरहाना के घरवाले तैयार नहीं थे। फिर दोनों किसी से जानकारी करके बरेली के अगस्त्य मुनि आश्रम पहुंचे। दोनों ने विवाह करने की इच्छा जताई। मंगलवार रात आचार्य केके शंखधार ने दोनों के प्रमाणपत्रों को देखकर विधि विधान से इनका विवाह करा दिया।

केके शंखधार ने विवाह कराने से पहले फरहाना का शुद्धि संस्कार किया। उसका नाम पल्लवी रखा गया। पल्लवी का कहना था हिंदू धर्म में उसकी पहले से आस्था थी। यहां तीन तलाक व हलाला जैसा डर नहीं है बल्कि नारी को शक्ति के रूप में सम्मान दिया जाता है। फरहाना ने कहा कि उसने अपनी मर्जी से धर्म परिवर्तन किया है। इसमें किसी की जोर जबरदस्ती नहीं है। वह शादी करके खुश है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed