{"_id":"607ddd5a8ebc3e8d320f550b","slug":"murdor-of-pradhan-s-husband-bareilly-news-bly4443447112","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान के पति की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान के पति की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। भोजीपुरा के गांव बिबियापुर में प्रधानी के चुनाव की रंजिश में ताबड़तोड़ फायरिंग और धारदार हथियार से हमला कर निवर्तमान प्रधान के पति की हत्या कर दी। निवर्तमान प्रधान के समर्थकों पर भी गोलियां चलाई गईं जिसमें दो महिलाओं और एक बच्चे समेत चार लोग घायल हो गए। प्रधानी का चुनाव लड़ी पड़ोस की ही महिला के पति समेत इस मामले में दस लोगों के खिलाफ हत्या और बलवे की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। तनाव देखते हुए गांव में पीएसी तैनात कर दी गई है।
विबियापुर में रहने वाले 40 वर्षीय नरेंद्र गंगवार की रविवार रात गांव के पास ही खेत में गोली मारकर हत्या कर दी गई। नरेंद्र की पत्नी किरन दस सालों से गांव की प्रधान थीं और इस बार भी चुनाव लड़ी थीं। नरेंद्र के साले प्रदीप के मुताबिक रविवार रात करीब 10 बजे घर के बाहर तीन गोलियां चलने की आवाज सुनकर नरेंद्र दरवाजे से बाहर निकले थे तभी पड़ोस में ही रहने वाली प्रधान प्रत्याशी गुड्डी देवी के पति नरपत सिंह गंगवार, धर्मवीर, बबलू, सत्येंद्र, पिंकू, तेजेंद्र, प्रेम सिंह, वीरेंद्र और उसके बेटे राहुल और अंकित ने उन पर हमला कर दिया। नरेंद्र खेत की ओर भागे तो हमलावर भी उनके पीछे लग गए। घटना की सूचना पुलिस को देकर वे लोग नरेंद्र को खोजने निकल पड़े।
प्रदीप ने बताया कि रविवार रात को ही गांव में नरेंद्र के समर्थक महेंद्र सिंह गंगवार उर्फ पिंकू की बेटी पीहू का जन्मदिन था लेकिन वह विवाद की आशंका से वहां नहीं गए। नरेंद्र पर हमला होने के कुछ ही देर बाद आरोपी नरेंद्र के समर्थक महेंद्र सिंह उर्फ पिंकू के घर पहुंच गए। पिंकू अपने 14 वर्षीय बेटे प्रियांश के साथ गाय को चारा डालने निकले तो घात लगाए बैठे आरोपियों ने उन पर भी फायरिंग कर दी। दोनों घायल हो गए। फायरिंग की आवाज पर दौड़ीं उनकी पत्नी सुमन और भाई की पत्नी सुनीता को भी गोली मार दी। सभी को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिंकू के बड़े बेटे दिव्यांशु ने बताया कि उनके कुत्ते सुल्तान को भी गोली लगी है।
विज्ञापन
सोमवार सुबह करीब पांच बजे जगदीश के खेत में नरेंद्र का शव पड़ा मिला। उनके सिर में गोली लगी थी और शरीर पर कई जगह धारदार हथियार के जख्म थे। प्रदीप का आरोप है कि नरपत सिंह पक्ष के लोगों ने रात में ही नरेंद्र की हत्या कर दी और फरार हो गए। घटना की सूचना पर एसपी सिटी रवींद्र कुमार ने फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचकर जांच पड़ताल की। नरपत समेत सभी आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। तनाव को देखते हुए गांव में पीएसी तैनात की गई है।