फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Murder report filed after seven days in case of plywood worker's death

Bareilly News: प्लाईवुड कर्मचारी की मौत के मामले में सात दिन बाद हत्या की रिपोर्ट दर्ज

Wed, 05 Jul 2023 02:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 05 Jul 2023 02:38 AM IST
विज्ञापन
Murder report filed after seven days in case of plywood worker's death
बरेली। रेलवे फील्ड में बेहोश मिले प्लाईवुड कर्मचारी की मौत के मामले में मृतक की मां की तहरीर पर सीबीगंज पुलिस ने दोस्त के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सीबीगंज के मोहल्ला खलीलपुर निवासी ओमकार (49) की शादी छह महीने पहले रामनगर गौटिया निवासी शीतल से हुई थी। ओमकार परसाखेड़ा स्थित प्लाईवुड फैक्टरी में नौकरी करते थे। 25 जून को उनका दोस्त संजीव उर्फ भोला उनको घर से बुलाकर ले गया था। ओमकार की मां का कहना है कि शादी में मिली बाइक को संजीव के कहने पर ओमकार ने 64 हजार रुपये में सनैया रानी निवासी व्यक्ति को बेच दिया था।
विज्ञापन

बाद में 19 हजार रुपये डाउन पेमेंट देकर फाइनेंस पर नई बाइक खरीद ली। ओमकार नई बाइक घर लेकर आए थे, लेकिन अगले दिन वह ज्ञानपीठ स्कूल के पास रेलवे फील्ड में बेहोशी की हालत में मिले। ओमकार की जेब से 11 हजार रुपये भी मिले। ओमकार की मां का आरोप है कि संजीव ने ओमकार को खाने में कोई विषाक्त पदार्थ दे दिया था। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। एसएसपी के आदेश पर मंगलवार को पुलिस ने संजीव के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed