फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Murder of missing youth by slitting his neck in Bareilly

Bareilly News: गला काट कर युवक की निर्मम हत्या, धड़ से एक किलोमीटर दूर फेंका सिर

Mon, 13 Mar 2023 01:09 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 13 Mar 2023 01:09 PM IST
सार

बरेली के सिरौली क्षेत्र में सोमवार की सुबह एक खेत में युवक की सिरकटी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। युवक सात मार्च से लापता था। उसका धड़ खेत में पड़ा मिला, चार घंटे बाद एक किलोमीटर दूर सिर बरामद हुआ। 

विज्ञापन
Murder of missing youth by slitting his neck in Bareilly
सौरभ का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के सिरौली क्षेत्र के धनौरा गौरी गांव में सौरभ पुरी (25) की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई। सोमवार को खेत में गला कटी लाश मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को चार घंटे की खोज के बाद सिर एक किलोमीटर दूर मिला। इसके बाद ही युवक की पहचान हो सकी। शव तीन से चार दिन पुराना बताया जा रहा है।

विज्ञापन


परिजनों ने बताया सौरभ पुरी सात मार्च की रात घर से फसल की रखवाली करने की बात कहकर खेत पर गए थे। इसके बाद वह घर नहीं लौटे। परिवार वालों ने काफी तलाश किया। कोई सुराग न मिलने पर अगले दिन सौरभ के पिता बबलू ने गुमशुदगी दर्ज कराते हुए अनहोनी की आशंका जताई थी। पुलिस के साथ परिवार के लोग भी तलाश में लगे थे। 

विज्ञापन

खेत में पड़ा मिला धड़

सोमवार सुबह ग्रामीण खेतों की ओर गए तो गेहूं के खेत में बिना सिर का शव पड़ा देखा। तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। कुछ ही देर में मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। सिर खोजने के लिए पुलिस के साथ डॉग स्क्वायड और गांव के लोग भी जुटे। दोपहर करीब दो बजे एक किलोमीटर दूर दूसरे खेत में सिर मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

फॉरेंसिक एक्सपर्ट ने भी मौके पर पहुंच कर पड़ताल की और साक्ष्य जुटाए। मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा दो बच्चे हैं। एसपी क्राइम मुकेश प्रताप सिंह ने बताया हत्या का मामला है। जांच की जा रही है। जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।

तीन से चार दिन पुराना बताया जा रहा शव

शव से बदबू आ रही थी, ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि तीन से चार दिन पहले ही सौरभ की हत्या कर दी गई होगी। गांव वालों ने बताया जिस जगह पर शव मिला वहां गांव के लोगों का आना-जाना लगा रहता है। निजी नलकूप भी पास में है। रविवार तक यहां कोई शव नहीं देखा गया था। आशंका है रविवार देर रात शव यहां फेंका गया होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed