फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Murder after kidnapping innocent child in bareilly

यूपीः मासूम बच्चे की अपहरण के बाद हत्या, कथित तांत्रिक के बलि देने की आशंका

Tue, 25 Jun 2019 01:53 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदपुर Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 25 Jun 2019 01:53 AM IST
विज्ञापन
Murder after kidnapping innocent child in bareilly
मृतक बच्चे के परिजन - फोटो : अमर उजाला

फरीदपुर इलाके में चार साल के बच्चे की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। दूसरे दिन सोमवार को बच्चे की लाश एक मंदिर के पीछे झाड़ियों में पड़ी मिली। उसके माथे पर टीका लगा और कान कटा हुआ था। आशंका है कि बच्चे की हत्या कथित तांत्रिक ने बलि चढ़ाने के लिए की होगी।

विज्ञापन


फरीदपुर थाना के ग्राम पिपरथरा निवासी अनुसूचित जाति के कृपाल का बेटा राजकुमार (4) रोजाना घर के पास स्थित मंदिर प्रसाद लेने जाता था। रविवार शाम करीब छह बजे भी वह प्रसाद लेने गया था। पुजारी राजनबाबू ने बताया कि राजकुमार मंदिर पहुंचा था। उसने प्रसाद भी लिया था। पुजारी प्रसाद बांटने के बाद मंदिर बंद करके अपने घर चले गए। राजकुमार अन्य बच्चों के साथ खेलता रहा। उधर, राजकुमार देर शाम तक घर नहीं पहुंचा तो परिवार वालों को चिंता हुई, जिसके बाद उसकी तलाश शुरू कर दी गई। परिवार वाले रात में करीब दो बजे मंदिर के आसपास खेतों में खोजते रहे, लेकिन राजकुमार का कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन


सोमवार सुबह परिवार वालों ने दोबारा तलाशना शुरू किया। कोई सुराग नहीं मिला तो सुबह करीब आठ बजे फरीदपुर कोतवाली जाकर राजकुमार के अपहरण की रिपोर्ट अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। परिजन ने रिपोर्ट लिखाने के बाद भी बच्चे की तलाश जारी रखी। शाम करीब 3:30 तीन बजे मंदिर के दक्षिण में चील उड़ती ग्रामीणों ने देखी। तब ग्रामीणों ने मंदिर के पीछे झाड़ियों में जाकर देखा तो वहीं के रहने वाले केदार के खेत में राजकुमार का शव पड़ा मिल गया। उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे। गले में पीले रंग का कपड़ा बंधा था। उसी से गला दबाकर हत्या की गई होगी। राजकुमार के माथे पर टीका लगा और एक कान कटा हुआ था। वहीं खड़े शहतूत के पेड़ पर भी टीका लगा था। पास में आधी जली हुई मोमबत्ती पड़ी थी। इससे परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक अशोक भी मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने भी छानबीन की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चे के परिवार की किसी से रंजिश नहीं है। परिजन ने बताया कि माथे पर टीका लगा और कान कटा हुआ है। एक पेड़ पर भी टीका लगा था। किसी तांत्रिक द्वारा बच्चे की बलि देने की बात कही जा रही है। पुलिस आसपास के कथित तांत्रिकों को तलाश रही है। अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है। 
- रामानंद राय, सीओ, फरीदपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed