फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   murdar

पुवायां में पुरूष के बाद, अब बंडा में मिली बोरे में बंद युवती की लाश

Sun, 10 Nov 2019 07:43 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2019 07:43 PM IST
विज्ञापन
murdar
बंडा (शाहजहांपुर)। पुवायां में युवक का शव मिलने के बाद रविवार को बंडा के गांव गहलुइया में धान के खेत से बोरे में बंद एक युवती का शव बरामद हुआ है। पुलिस युवती की कहीं और हत्या कर शव को यहां लाकर फेंके जाने की आशंका जता रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गहलुइया गांव निवासी धर्म सिंह का खेत बंडा बिलसंडा रोड से गहलुइया जाने वाले मार्ग पर है। जिसमें इस समय धान की फसल खड़ी है। दो दिन से धर्मसिंह के खेत के पास दुर्गंध आ रही थी। जिसकी जानकारी मिलने पर धर्मसिंह रविवार सुबह अपने खेत पर गए, तो वहां एक बोरा पड़ा देखा। जिसमें से आ रही दुर्गंध के कारण वहां खड़ा होना मुश्किल हो रहा था। धर्मसिंह ने मामले की जानकारी प्रधानपति जोधा सिंह को दी। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना देकर धर्मसिंह के खेत पर बुला लिया। थोड़ी देर में वहां लोगों की भारी भीड़ लग गई।
विज्ञापन

जानकारी पाकर थाना प्रभारी राजेंद्र बहादुर सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और बोरे को खुलवाया तो उसके अंदर एक और बोरा मिला, जिसे कसकर बांधा गया था। दूसरे बोरे को भी खोला गया तो उसके अंदर एक युवती का सड़ा गला शव बरामद हुआ। शव में कीड़े पड़ चुके थे और जिस तरफ बोरा पड़ा था, उसमें नीचे का हिस्सा सड़ चुका था। युवती काले रंग की स्लेबलेस टी शर्ट और डिजाइनर पाजामा पहने थी। उसके विवाहिता होने के भी कोई चिन्ह नहीं मिले। शव के कानों में कुंडल और नाक में फूल आदि भी नहीं था। 20 से 25 वर्ष की युवती का शव कई दिन पुराना होने का अनुमान है। पुलिस ने शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिलने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन स्थानों से है आने का रास्ता
बंडा। बंडा-बिलसंडा मार्ग से गहलुइया गांव जाने वाले मार्ग पर जिस स्थान पर युवती का शव मिला है, वहां पर तीन स्थानों से पहुंचा जा सकता है। पीलीभीत जिले के कस्बा पूरनपुर, बंडा और बिलसंडा से यहां आया जा सकता है। पुलिस का मानना है कि शव को इन्हीं में से किसी रास्ते से यहां फेंक दिया गया है।

युवती का शव बरामद हुआ है। शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा गया है। पोस्टमार्टम पैनल से कराए जाने और डीएनए सुरक्षित किए जाने का अनुरोध अधिकारियों से किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
राजेंद्र बहादुर सिंह, थाना प्रभारी बंडा

पुवायां में युवक और बंडा में युवती की मौत में जुड़े हो सकते हैं तार
पुवायां (शाहजहांपुर)। पुवायां में आठ नवंबर को बोरे में मिले युवक के शव और बंडा में दस नवंबर को मिले युवती के शव के तार आपस में जुड़े हो सकते हैं। कई ऐसी बातें हैं जो इस संदेह को पुख्ता करती हैं।
गौरतलब है कि पुवायां में गांव बिलसड़ी खुर्द के पास गन्ने के खेत में आठ नवंबर को एक युवक का शव बरामद हुआ था। युवक की आयु लगभग 30 वर्ष के आसपास होने का अनुमान है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत सिर पर चोट और गला दबाने से होने का अनुमान लगाया गया है। बंडा के गांव गहलुइया के पास जिस युवती का शव बोरे से बरामद हुआ है, उसकी भी आयु 20 से 25 वर्ष होने का अनुमान पुलिस लगा रही है। शव सड़ चुका था, लेकिन शरीर पर कोई गहरी चोट नहीं दिख रही थी, जिससे पुलिस मानकर चल रही है कि युवती की गला दबाकर हत्या की गई है।
युवक का शव फेंके जाने के ही दिन बरामद हो गया था, जिस कारण शव सही था, जबकि युवती का शव तीन दिन बाद बरामद होने और धान के खेत में नमी के कारण सड़ने लगा था। दोहरे प्लास्टिक के बोरे में बंद होने के बाद भी युवती के शव पर काफी मिट्टी लगी है। शव को देख अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवती को किसी ऐसी जगह पर मारा गया है, जहां पर गीली मिट्टी रही होगी। जो हत्या के समय विरोध करने पर युवती के शरीर पर लग गई। पुलिस मानकर चल रही है कि पुवायां में युवक का शव और बंडा में युवती का शव मिलने के बीच कोई न कोई कनेक्शन हो सकता है।

गांव की नहीं है युवती
पुवायां। युवती के शव पर जो कपड़े मिले हैं उससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह गांव की रहने वाली नहीं है। शरीर पर माडर्न कपड़े और बाल भी माडर्न तरीके से गुंथे होने से समझा जा रहा है कि युवती किसी बड़े कस्बे या फिर शहर की रहने वाली है।

पुवायां में मिले शव की अभी तक नहीं हुई शिनाख्त
पुवायां। पुवायां में बरामद युवक के शव के हाथ पर ओमप्रकाश गुदा हुआ था। इससे माना जा रहा है कि मृतक का नाम ओमप्रकाश है। शव बरामद होने के तीन दिन बाद भी अभी तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। बंडा और पुवायां में मिली किसी शव की शिनाख्त होने से पूरे मामले के खुलासे के आसार हैं। पुलिस दोनों हत्याओं को ऑनर किलिंग के रूप में भी देख रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed