फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Municipality first board meeting postponed due to lack of quorum

Bareilly News: कोरम के अभाव में पालिका पहली बोर्ड बैठक स्थगित

Sun, 18 Jun 2023 01:24 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 18 Jun 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
Municipality first board meeting postponed due to lack of quorum
बहेड़ी। नगर पालिका परिषद की पहली बोर्ड बैठक कोरम के अभाव में स्थगित कर दी गई। बैठक में महज आठ सभासद ही पहुंचे, बाकी ने बहिष्कार किया। बहिष्कार करने वाले सभासदों को बैठक के एजेंडे पर आपत्ति थी। उन्हें मनाने के लिए पालिकाध्यक्ष ने चार घंटे तक वार्ता की, लेकिन कोई नजीता नहीं निकला।
विज्ञापन

नगर पालिका की पहली बैठक का सभी को इंतजार था। इसका एजेंडा सभासदों को जारी किया गया। बैठक शाम तीन बजे होनी थी। इसमें 25 सभासदों में रमेश सिंह, तरुण कालड़ा, शशि मिश्रा, रामा देवी, लाल सिंह, दिनकर गुप्ता, परविंद्र गंगवार, ओम प्रकाश मीटिंग हाॅल में पहुंच गए।लेकिन बाकी सभासद नहीं पहुंचे। ईओ वीरेंद्र सिंह उन्हें फोन करते रहे, लेकिन किसी ने उनसे बात नहीं की।
विज्ञापन

काफी देर बाद सभासद सलीम चंदा, नसीम अहमद और ताहिर पप्पू नगर पालिका अध्यक्ष रश्मि जायसवाल के कक्ष में पहुंचे और एजेंडे के बिंदुओं पर असहमति जताई। तीन दौर की वार्ता चली, लेकिन तीनों सभासदों और पालिकाध्यक्ष के बीच बात नहीं बन सकी। इसके बाद तीनों सभासद वहां से चले गए और कुछ देर बाद बैठक में न आने का संदेश भिजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद हाॅल में बैठीं पालिकाध्यक्ष रश्मि जायसवाल ने कोरम के अभाव में बैठक स्थगित करने की घोषणा कर दी। उधर, जो सभासद हाॅल में बैठे थे, उन्होंने बताया कि पांच वर्ष का एजेंडा एक बार मेें पास करने को लेकर बाकी सभासद नाराज हैं। पालिकाध्यक्ष का कहना है कि वह तीन बजे से बाकी सभासदों का इंतजार करती रहीं, लेकिन वे नहीं आए। एजेंडा नगर के विकास को लेकर है। सभी सभासदों को एकजुट होकर विकास में सहयोग करन चाहिए।


कोरम के अभाव में बैठक स्थगित की गई है, जल्द ही फिर बैठक बुलाई जाएगी। सभासद क्यों नहीं आए, इसकी कोई लिखित जानकारी उन्होंने नहीं दी है। - वीरेंद्र प्रताप सिंह, ईओ, बहेड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed