फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Municipal Corporation's bulldozer runs in Qutubkhana Mandi

Bareilly News: कुतुबखाना मंडी में चला नगर निगम का बुलडोजर

Sat, 29 Nov 2025 02:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 02:51 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation's bulldozer runs in Qutubkhana Mandi
बरेली। नगर निगम के बुलडोजर ने शुक्रवार रात को कुतुबखाना मंडी में अतिक्रमण हटाया। इस दौरान मजिस्ट्रेट समेत पुलिस बल व नगर निगम का प्रवर्तन दल मौजूद रहा। यह कार्रवाई जिला उद्योग बंधु की बैठक में की गई शिकायत के बाद हुई है। नगर निगम के दो बुलडोजर दो घंटे तक कुतुबखाना मंडी में अतिक्रमण हटाते रहे।
विज्ञापन

कुतुबखाना मंडी मार्ग पर अतिक्रमण हटाने के लिए नगर निगम ने शुक्रवार रात को कार्रवाई की। रात 10 बजे नगर निगम की टीम मजिस्ट्रेट, पुलिस फोर्स और दो बुलडोजर लेकर कुतुबखाना सब्जी मंडी पहुंची। मंडी में आढ़त लगाने वाले, जिन्होंने अपनी दुकान के साथ रास्ते के किनारे पर कब्जा जमाया हुए थे। फड़ लगाए हुए थे, उनके फड़ों को ध्वस्त कर दिया। बुलडोजर और नगर निगम की टीम पहुंचने की सूचना पर मौके पर भीड़ जमा हो गई। फड़ वालों ने इसका कड़ा विरोध करते हुए धरने तक की चेतावनी दे दी। यह कार्रवाई रात करीब 12 बजे तक चली। इस दौरान नगर निगम के अवर अभियंता अनुराग कमल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


- हम 60 रुपये की प्रतिदिन कटवाते हैं रसीद
नगर निगम की कार्रवाई के दौरान फड़ लगाने वाले सब्जी विक्रेता कहते रहे कि यह कार्रवाई अन्याय है। वह लोग प्रतिदिन 60 रुपये की रसीद नगर निगम के नाम की कटवाते हैं। इसके बाद भी यह कार्रवाई गलत है। नगर निगम के अधिकारी और जिला प्रशासन पर फड़ लगाने वाले एक तरफा कार्रवाई का आरोप लगाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


- इससे पहले भी हुई कार्रवाई, कड़े विरोध में रूका था नगर निगम
करीब एक साल पहले भी नगर निगम मंडी में फड़ लगाने वालों पर कार्रवाई की गई थी। अतिक्रमण बताकर दुकानों को नगर निगम ने व्यापारियों की शिकायत पर हटाया था। इस दौरान नगर निगम में धरना तक दिया गया और मामला शांत हो गया। लगभग एक साल बाद यह कार्रवाई दोबारा हुई है। संवाद


--
जिला उद्योग बंधु की बैठक में कुतुबखाना सब्जीमंडी में अतिक्रमण की शिकायतें आई थी। यह अभियान शिकायतों के आधार पर चलाया है, जो आगे भी चलता रहेगा। आईजीआरएस से लेकर लिखित शिकायतों पर लगातार अभियान चल रहा है। - अनुराग कमल, अवर अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed