फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Municipal Corporation: Officers kept giving assurance, small potholes on the roads became bigger

नगर निगम: अफसर आश्वासन देते रहे, सड़कों के छोटे गड्ढे बड़े हो गए

Mon, 16 Oct 2023 12:39 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 16 Oct 2023 12:39 PM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation: Officers kept giving assurance, small potholes on the roads became bigger
बरेली। पहले दो वर्ष तक कोरोना रहा, फिर नगर निगम के चुनाव का बहाना आ गया। करीब एक वर्ष चुनाव में बीत गया। इस तरह तीन वर्ष से नगर निगम के भीतरी क्षेत्र की कई सड़कों को गड्ढा मुक्त नहीं किया गया। जिम्मेदार सिर्फ आश्वासन देते रहे। छोटे-छोटे गड्ढे बड़े-बड़े हो गए। आवागमन में खतरा बढ़ गया है। लोग खुद संभलकर न चलें तो कहीं भी गिर सकते हैं।
विज्ञापन

स्थिति यह है कि डीडीपुरम की पॉश कॉलोनी का इलाका हो या सुभाषनगर की घनी आबादी का क्षेत्र। गौटिया की मलिन बस्ती हो या फिर संजय नगर का मुख्य मार्ग। ईंट पजाया, बदायूं रोड समेत अधिकांश क्षेत्रों में सड़कों की खस्ताहाली और गड्ढों से राहगीरों की जान जोखिम में रहती है। लोग कई बार गड्ढों में गिरे हैं पर जिम्मेदारों के पास एक ही जवाब है, हम सड़कें बनाएंगे। बजट के हिसाब से काम कराएंगे। नगर निगम की बैठक में बीते शुक्रवार को पार्षदों ने यह मुद्दा प्रमुखता से उठाया। अधिशासी अभियंता डीके शुक्ला ने कहा कि 10 नवंबर तक सड़कों को गड्ढा मुक्त कराएंगे, लेकिन इसकी क्या कार्ययोजना है? वह सदन में पेश नहीं कर सके। फिलहाल जो स्थिति है, उसमें ऐसा लगता है दिवाली से पहले सभी सड़कें गड्ढा मुक्त नहीं हो पाएंगी। पार्षद राजेश अग्रवाल कहते हैं कि जब-जब सड़कों की बात कहते हैं तो बजट का इंतजार करने की बात कही जाती है। आश्वासन मिलता है। इसके बाद पार्षद इंतजार करते रहते हैं।
विज्ञापन


यह हाल है
ईंट पजाया: सड़क गायब, आवागमन में खतरा
ईंट पजाया के पास सड़क गायब हो गई है। जरा सी बारिश में आवागमन प्रभावित होता है। आसपास के लोगों ने बताया कि दो वर्ष से यही हाल है। नगर निगम के अधिकारियों से कई बार सड़क ठीक कराने की मांग की लेकिन जब सुनी नहीं गई तो चुप हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
सड़क उखड़ गई, डिवाइडर गायब
माधौबाड़ी मार्ग पर तो डिवाइडर सड़क में मिल गया है। टूटी सड़क से डिवाइडर गायब है। गंगापुर आने-जाने वाले तमाम वाहन यहीं से गुजरते हैं। कारोबारी परेशान हो रहे हैं।
-----
स्मार्ट सिटी में गड्ढा खोदा, हादसे का खतरा
अय्यूब खां चौराहे पर स्मार्ट सिटी के काम के दौरान गड्ढा खोदा गया था लेकिन इसे ठीक नहीं किया गया। पुरानी टाइल्स भर दी गईं। आवागमन के दौरान हादसे का खतरा है।

---
उड़ती है धूल, श्वांस लेना भी मुश्किल
बदायूं रोड पर सड़क निर्माण के दौरान पानी का छिड़काव नियमित तौर पर नहीं हो रहा है। इसलिए धूल उड़ती है। आसपास के लोगों को श्वांस लेने में तकलीफ होती है। सड़क निर्माण में भी देरी हो रही है।
---

कोट-
सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए काम होता रहता है जो सड़कें रह गईं हैं, उन्हें भी ठीक कराएंगे। बोर्ड की बैठक में अभियंताओं को आदेश दिए गए हैं।
निधि गुप्ता वत्स, नगर आयुक्त
----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed