फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Municipal Corporation notice issued to marriage home owners in Bareilly

Bareilly News: 30 बरातघर संचालकों समेत 95 को नोटिस जारी, नगर निगम ने दी ये चेतावनी

Fri, 08 Dec 2023 08:16 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 08 Dec 2023 08:16 AM IST
सार

नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स ने बताया कि जिन बरातघर, नर्सिंग होम, होटलों का पंजीकरण
नहीं है, उन्हें नोटिस जारी किए गए हैं।

विज्ञापन
Municipal Corporation notice issued to marriage home owners in Bareilly
बरातघर (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली नगर निगम में पंजीकरण कराए बिना ही बरातघर, होटल व नर्सिंग होम का संचालन करने वाले 95 लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं। इसमें 30 बरातघर, 40 नर्सिंग होम और 25 होटल स्वामी शामिल हैं। चेतावनी दी गई है कि पंजीकरण नहीं कराया तो अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


पीलीभीत बाईपास, बदायूं रोड समेत शहर के बरातघरों को नोटिस जारी हुए हैं। ऐसे कई बरातघर, नर्सिंग होम और होटल हैं, जो बिना पंजीकरण के ही चल रहे हैं। मन मुताबिक सजावट कर रहे हैं और जाम लगा रहे हैं। ऐसे ही कई नर्सिंग होम भी हैं, जिनके पास पार्किंग नहीं है, मगर मरीजों को भर्ती कर रहे हैं। 
विज्ञापन


UP News : यहां अवैध कॉलोनी पर फिर चला बुलडोजर, निर्माण ढहाया; जांच परख ही खरीदें प्लॉट और मकान
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में सड़क पर तीमारदारों के वाहन खड़े होते हैं। कई बार जाम की स्थिति बनती है। जारी नोटिस में कहा गया है कि बिना पंजीकरण संचालन किसी भी हाल में नहीं होगा। नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स ने बताया कि जिन बरातघर, नर्सिंग होम, होटलों का पंजीकरण नहीं है, उन्हें नोटिस जारी किए गए हैं।

बुकिंग से पहले शपथपत्र देंगे बरातघर संचालक
बरातघर संचालक बुकिंग से पहले अब शपथपत्र देंगे। उसमें वह यह कहेंगे कि कार्यक्रम के दौरान बरातघर के बाहर सड़क पर जाम नहीं लगने देंगे। इसकी जानकारी वह बुकिंग कराने वाले को भी देंगे और नियमों का पालन करने के लिए कहेंगे। शपथपत्र देने के बाद भी यदि अतिक्रमण मिलता है, तो टीम अतिक्रमण हटाने जाएगी और इस पर होने वाला खर्च बरातघर संचालक से वसूला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed