{"_id":"6550696ce0973f5f8503a84d","slug":"mumbai-to-bareilly-flight-fare-three-times-more-expensive-on-diwali-2023-11-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly: दिवाली पर लोगों को हवाई सफर पड़ा महंगा, मुंबई से बरेली की फ्लाइट का किराया जान उड़ जाएंगे होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly: दिवाली पर लोगों को हवाई सफर पड़ा महंगा, मुंबई से बरेली की फ्लाइट का किराया जान उड़ जाएंगे होश
Sun, 12 Nov 2023 11:28 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 12 Nov 2023 11:28 AM IST
सार
दिवाली पर आम दिनों के मुकाबले फ्लाइट का किराया दो से तीन गुना महंगा हो गया। मुंबई और बेंगलुरू से बरेली आने के लिए लोगों को जेब ढीली करनी पड़ी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
परिवार के साथ दिवाली मनाने बेंगलुरू और मुंबई से बरेली आने वालों को जेब ढीली करने पड़ी है। दो से तीन गुना किराया देकर लोग फ्लाइट से बरेली पहुंचे। बावजूद इसके एयर ट्रैफिक 95 फीसदी से ज्यादा रहा। अगले तीन दिन में भी किराये में उछाल बने रहने की संभावना है।
विज्ञापन
एयरलाइंस प्रतिनिधि के मुताबिक मुंबई और बेंगलुरू से बरेली आने के लिए पिछले माह ही करीब 85 फीसदी सीटों की एडवांस बुकिंग हो गई थी। इधर, फ्लेक्सी फेयर के चलते मांग के सापेक्ष लोगों को ज्यादा किराया का भुगतान करना पड़ा।
विज्ञापन
दिवाली पर इतना है किराया
आठ से 15 नवंबर तक दोनों ही फ्लाइटों का एयर ट्रैफिक 95 फीसदी से ज्यादा रहा। ऑनलाइन टिकट बुकिंग वेबसाइट के अनुसार मुंबई से बरेली का किराया 12 नवंबर को 15,165 रुपये रहा। 13 नवंबर को 12,942 रुपये, 14 नवंबर को 9,204 रुपये और 15 नवंबर को 11,091 रुपये किराया है।
वहीं, बेंगलुरू से बरेली की फ्लाइट के लिए 12 नवंबर को 18,598 रुपये देने पड़े। 13 नवंबर को 16,375 रुपये, 14 को 8,763 रुपये, 15 को 14,524 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। 16 अक्तूबर से मुंबई-बेंगलुरू से बरेली आने के लिए किराया छह से आठ हजार के बीच सामान्य स्तर पर है।