फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Mumbai-Bareilly flight cancelled due to dense fog in Bareilly

कोहरे का असर: बेंगलुरू के बाद अब मुंबई-बरेली की फ्लाइट निरस्त, ट्रेनें भी करा रहीं घंटों इंतजार

Fri, 05 Jan 2024 04:40 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 05 Jan 2024 04:40 PM IST
सार

बरेली में शुक्रवार को सुबह से घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के बाद मुंबई से बरेली आने वाली फ्लाइट निरस्त हो गई। बृहस्पतिवार को बेंगलुरू की फ्लाइट निरस्त हुई थी। 

विज्ञापन
Mumbai-Bareilly flight cancelled due to dense fog in Bareilly
इंडिगो की फ्लाइट - फोटो : PTI

विस्तार

बरेली में घने कोहरे की वजह से हवाई यातायात भी प्रभावित हो रही है। रनवे पर लैंडिंग का सिग्नल मिलने में अड़चन होने से फ्लाइट निरस्त हो रही हैं। शुक्रवार को मुंबई की फ्लाइट निरस्त हो गई। इससे पूर्व बृहस्पतिवार को बेंगलुरू की फ्लाइट निरस्त हुई थी। दो दिन में दो उड़ानें निरस्त होने पर एयरलाइंस कंपनी की ओर से करीब 300 टिकटों का रिफंड किया गया है। इंडिगो एयरलाइंस के प्रतिनिधि के मुताबिक शुक्रवार को बरेली में घना कोहरे होने की वजह से मुंबई की फ्लाइट निरस्त कर दी गई। दिल्ली की फ्लाइट देरी से बरेली पहुंची।  

विज्ञापन


राजधानी समेत सुपरफास्ट ट्रेनें भी हो रहीं लेट
कोहरे की वजह से रेल यातायात पर भी प्रभावित हो रहा है। एक्सप्रेस के अलावा राजधानी व सुपरफास्ट ट्रेनें भी घंटों देरी से चल रही हैं। बृहस्पतिवार को 20503 डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस ने यात्रियों को तीन घंटे से ज्यादा इंतजार कराया। 22355 चंडीगढ़ सुपरफास्ट भी दो घंटे से ज्यादा देरी से बरेली आई।

विज्ञापन

18103 जलियांवाला बाग एक्सप्रेस चार घंटे, 13152 कोलकाता एक्सप्रेस दो घंटे, 12356 अर्चना एक्सप्रेस दो घंटे, 12232 चंडीगढ़-लखनऊ सुपरफास्ट दो घंटे, 13010 दून एक्सप्रेस दो घंटे, 14208 पद्मावत एक्सप्रेस एक घंटे, 12430 लखनऊ एसी सुपरफास्ट एक घंटे, 12328 उपासना एक्सप्रेस एक घंटे, 13006 अमृतसर-हावड़ा मेल एक घंटे, 15128 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस एक घंटे, 15005 राप्ती-गंगा एक्सप्रेस एक घंटे, 13307 गंगा-सतलुज एक्सप्रेस एक घंटे देरी से जंक्शन आईं।

इसके अलावा नौचंदी एक्सप्रेस, श्रमजीवी एक्सप्रेस, कुंभ एक्सप्रेस, काठगोदाम-लखनऊ एक्प्रेस, लखनऊ मेल, शहीद एक्सप्रेस, गरीब रथ एक्सप्रेस, राज्यरानी एक्सप्रेस ने भी यात्रियों को 30 मिनट से लेकर एक घंटे तक इंतजार कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed