फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   mumbai, bangluru connecting flight shechdule changed

मुंबई, बंगलूरू से कनेक्टिंग फ्लाइट सेवा बहाल, शेड्यूल बदला

Tue, 08 Nov 2022 10:46 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 10:46 PM IST
विज्ञापन
mumbai, bangluru connecting flight shechdule changed
बरेली। कनेक्टिंग फ्लाइट के जरिये मुंबई और बंगलूरू से बरेली पहुंचने के लिए उड़ान की राह देख रहे यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। सेवा प्रदाता एयरलाइन कंपनी ने बढ़ते एयर ट्रैफिक को देखते हुए कनेक्टिंग फ्लाइट सेवा फिर से शुरू कर दी है। साथ ही, सर्दी की शुरुआत होने पर फ्लाइट के आने-जाने का नया शेड्यूल भी जारी कर दिया है। यह व्यवस्था अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी।
विज्ञापन

एयरलाइन प्रतिनिधि साकेत के मुताबिक बृहस्पतिवार को कंपनी ने नो फ्लाइट जोन घोषित किया था। यानी इस दिन उड़ानें बंद कर दी थीं। मगर जारी हुए नए शेड्यूल में इसे फिर बहाल कर दिया है। अब इस दिन मुंबई से फ्लाइट बरेली पहुंचेगी। शेड्यूल के तहत मुंबई की सेवा सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार निर्धारित है। बंगलूरू से बरेली की उड़ान सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को होगी। शेष दिन में कनेक्टिंग फ्लाइट की बुकिंग की जा सकती है। करीब चार माह से कनेक्टिंग फ्लाइट की सेवा स्थगित चल रही थी, जो अब सुचारु हो गई है। फिलहाल यही शेड्यूल लागू रहेगा।
विज्ञापन

साकेत के मुताबिक त्योहार, मांगलिक आयोजनों और सर्दियों के चलते एयर ट्रैफिक बढ़ गया है। करीब 90 फीसदी से ज्यादा ट्रैफिक नियमित मिल रहा है। सर्दियों में सुबह देर तक कोहरा और शाम जल्द होने की वजह से फ्लाइट के समय में परिवर्तन हुआ है। इससे अब लोगों को एयरपोर्ट पर उड़ान का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। फ्लाइट पहुंचने और उड़ान के बीच का समय कम कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है उड़ान का नया शेड्यूल
बंगलूरू से सुबह 10.40 बजे उड़ान भरकर फ्लाइट दोपहर 1.30 बजे बरेली और बरेली से दोपहर 2.30 बजे उड़कर शाम 5.20 बजे बंगलूरू पहुंचेगी। मुंबई से पूर्वाह्न 11.10 बजे उड़ान भरकर दोपहर 1.30 बजे फ्लाइट बरेली और बरेली से दोपहर 2.30 बजे उड़कर शाम 4.45 बजे मुंबई पहुंचेगी। पिछले माह तक बंगलूरू से बरेली के लिए सुबह 9.55 बजे और बरेली से बंगलूरू के लिए दोपहर 12.30 बजे उड़ान होती थी। वहीं, मुंबई से बरेली के लिए दोपहर 12.15 बजे और बरेली से मुंबई के लिए दोपहर 3.30 बजे उड़ान होती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed