फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   bareilly: Mumbai-Bangalore flight will start on Diwali

बरेलीः दिवाली पर शुरू होगी मुंबई-बंगलुरू की फ्लाइट

Wed, 23 Jun 2021 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
bareilly: Mumbai-Bangalore flight will start on Diwali
demo photo - फोटो : demo photo

बरेली एयरपोर्ट पर तैयारियों का जायजा लेने जल्द आएगी इंडिगो की टीम
विज्ञापन

दोनों शहरों के लिए उड़ान भरेगी 180 सीटर एयरबस

बरेली। शहरवासियों को दिवाली पर मुंबई-बंगलुरू की फ्लाइट का भी तोहफा मिल सकता है। इस रूट पर ए-320 यानी 180 सीटर एयरबस उड़ान भरेगी। एयरपोर्ट निदेशक राजीव कुलश्रेष्ठ के मुताबिक एयरपोर्ट पर इस फ्लाइट के लिए लगभग सारी तैयारी कर ली गई। जल्द ही इंडिगो की एक टीम भी तैयारियों का जायजा लेने बरेली पहुंचेगी।
लंबे इंतजार के बाद अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आठ मार्च को बरेली एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए हवाई सेवा शुरू हुई थी। अब लोगों को मुंबई और बंगलुरू के लिए हवाई सेवा मिलने का इंतजार है। काफी समय से इसकी तैयारियां चल रही हैं। इससे पहले 29 अप्रैल से मुंबई और एक मई से बंगलुरू के लिए हवाई सेवा शुरू करने का शेड्यूल तय हुआ था। तय योजना के तहत मुंबई के लिए सप्ताह में दो और बंगलुरू के लिए सप्ताह में एक फ्लाइट होनी लेकिन तैयारियां अधूरी रह जाने की वजह से इस योजना को स्थगित कर दिया गया था।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि मुंबई-बंगलुरू पर 180 सीटर एयरबस से सेवाएं दी जाएंगी। इनके लिए चूंकि एयरफोर्स के रन-वे का इस्तेमाल होगा लिहाजा एयरफोर्स से भी मंजूरी ली जानी है। बताया जा रहा है कि एयरफोर्स ने इसके लिए सहमति तो दे दी है लेकिन अभी लिखित मंजूरी नहीं मिली है। मंजूरी मिलने के बाद एयरफोर्स के रन-वे से फ्लाइट शुरू हो जाएगी। वहां तक बस से यात्री पहुंचाए जाएंगे। इसकी तैयारियां तेजी से चल रही हैं। जल्द ही इंडिगो की टीम यहां का दौरा करके सारी व्यवस्थाएं देखेगी। उम्मीद जताई जा रही है कि दिवाली के त्योहारी सीजन में यहां से मुंबई-बंगलुरू के लिए हवाई सेवा शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई-बंगलुरू के लिए फ्लाइट शुरू करने के लिए तेजी से तैयारियां चल रही हैं। जल्द ही इंडिगो की टीम निरीक्षण करने यहां पहुंच रही है। - राजीव कुलश्रेष्ठ, एयरपोर्ट निदेशक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed