फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Maulana Tauqeer Raza says Mufti Salman's arrest is an attack on Sufism

मौलाना तौकीर रजा बोले: मुफ्ती सलमान अजहरी की गिरफ्तारी गलत; कार्रवाई के पीछे बताया साजिश

Tue, 06 Feb 2024 03:51 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 06 Feb 2024 03:51 AM IST
सार

बरेली के मौलाना तौकीर रजा खां व मौलाना सुहैब रजा खान ने मुस्लिम स्कॉलर मुफ्ती सलमान अजहरी की गिरफ्तारी को गलत बताया है। गिरफ्तारी को न हक करार दिया है।

विज्ञापन
Maulana Tauqeer Raza says Mufti Salman's arrest is an attack on Sufism
मौलाना तौकीर रजा खां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (आईएमसी) प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां ने कहा कि मुस्लिम स्कॉलर मुफ्ती सलमान अजहरी को साजिश के तहत गिरफ्तार किया गया है। इसमें एटीएस का शामिल होना शक पैदा करता है कि उन्हें आतंकवादी साबित करने की कोशिश की जा सकती है। सलमान अजहरी आला हजरत के चाहने वाले हैं। अवाम की जिम्मेदारी है कि उनके साथ मजबूती से खड़े हों और उनकी रिहाई के लिए आगे आएं।

विज्ञापन


आईएमसी प्रमुख ने कहा कि सलमान अजहरी की गिरफ्तारी सूफिज्म पर हमला है। इस गिरफ्तारी का विरोध करने वाले मुसलमानों पर लिखे गए मुकदमे इस बात का सबूत हैं कि सरकार हमसे नफरत कर रही है। जुल्म के खिलाफ संवैधानिक तरीके से विरोध दर्ज कराना बहुत जरूरी है। खामोशी से जुल्म सहते रहना भी संविधान का अपमान है।
विज्ञापन


खानकाह तहसीनिया के प्रबंधक व इत्तेहाद-ए-अहले सुन्नत मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना सोहैब रजा खान ने उलमा-ए-अहले सुन्नत को सताने का आरोप लगाया। कहा कि देश में नाइंसाफी चरम पर है। कभी मस्जिद मे मूर्तियां रखवाकर तो कभी बुलडोजर चलाकर हमारी इबादतगाहों को ढहाया जा रहा है। यह कतई जायज नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed