{"_id":"6ae39bfc195709effb04a6e5","slug":"movable-property-attached-for-recovery-of-rs-482-lakh-in-outstanding-dues-bareilly-news-c-4-bly1015-998100-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: 4.82 लाख रुपये बकाया वसूली पर कुर्क की चल संपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: 4.82 लाख रुपये बकाया वसूली पर कुर्क की चल संपत्ति
विज्ञापन
बरेली। सिविल लाइंस स्थित स्टार यूनियन दाईइंची लाइफ इंश्योरेंस ने कई नोटिस जारी होने के बावजूद अब तक वसूली राशि 4.82 लाख रुपये का भुगतान नहीं किया। संबंधित मामले में एसडीएम इशिता किशोर के निर्देश पर बृहस्पतिवार को टीम ने कार्यालयी चल संपत्ति कुर्क की।
इसमें चार टेबल, 30 कुर्सी, दस वॉल फैन, चार एसी, एक प्रिंटिंग मशीन, चार कंप्यूटर, एक फ्रिज, 36 अन्य सामान शामिल रहे। कुर्क संपत्ति के बाद संचालक ने लिखित कुबूलनामा दिया। लिखा कि शुक्रवार, 30 अक्तूबर की शाम तक हर हाल में वसूली राशि जमा करा देंगे अन्यथा जो भी कार्रवाई होगी, वे खुद जिम्मेदार होंगे। नायब तहसीलदार प्रभात मिश्रा ने बताया कि उपभोक्ता फोरम रामपुर की ओर से वसूली संबंधी पत्र मिला था। इस पर अगस्त 2025 में आरसी जारी हुई थी। रिमाइंडर भेजा गया पर भुगतान नहीं किया था। इसलिए कुर्की की कार्रवाई हुई। टीम में संग्रह अमीन प्रेम राज, जोरावर सिंह, सुरेंद्र कुमार टीम में शामिल रहे।