{"_id":"6ae3b4e6aae74aa3cc0b74f5","slug":"motocyclist-died-after-hitting-a-truck-bareilly-news-c-401-1-mrg1002-6973-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
मीरगंज। शाही-फतेहगंज पश्चिमी रोड पर अगरास मोड़ के पास उत्सव लॉन के सामने बृहस्पतिवार देर शाम ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया।
पुलिस के अनुसार, शाही थाना क्षेत्र के गांव ठिरिया कल्याणपुर निवासी नेत्रपाल (33) बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े आठ बजे बाइक से बरेली जा रहा था। जैसे ही वह अगरास मोड़ के पास उत्सव लॉन के सामने पहुंचा, तभी शाही की ओर से आ रहे ट्रक से हादसा हो गया। सूचना पर पहुंची फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। बताया गया कि हादसे के समय नेत्रपाल ने हेलमेट नहीं पहना था।
नेत्रपाल तीन भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था। उसकी अभी शादी नहीं हुई थी। उसने बीकॉम की पढ़ाई की थी और बरेली में रहकर एक कंपनी में काम करता था। सीओ हाईवे देवेश सिंह के अनुसार, युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।