{"_id":"695acf8a0fa94a73e70020cf","slug":"motocyclist-died-after-hitting-a-truck-bareilly-news-c-401-1-mrg1002-3826-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
फतेहगंज पश्चिमी। नेशनल हाईवे पर रबर फैक्टरी के गेट के सामने वाहन की टक्कर से रविवार को बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, रविवार को गांव लोहार नगला निवासी 22 वर्षीय रवि कुमार शाम चार बजे घर से बाइक से फतेहगंज पश्चिमी कस्बा होते हुए हाईवे पर राधाकृष्ण मंदिर पहुंचे।
वहां रुकने के बाद उल्टी साइड से गांव रुकुमपुर की ओर जा रहे थे। तभी सामने से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे में रवि की मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान चालक ट्रक सहित भाग गया।
परिजनों ने बताया कि रवि फेरी करके आइसक्रीम बेचकर परिवार का पालन-पोषण करता था। परिवार में उसकी मां और बड़ा भाई शनि हैं। दोनों भाइयों में किसी की शादी नहीं हुई है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि रवि के पिता की करीब पांच वर्ष पहले ही मृत्यु हो चुकी है। उनका परिवार काफी समय पहले ग्राम भूड़ा के पास नगरिया गांव से आकर लोहार नगला में बसा था। संवाद