फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   mother and baby death on delivery

प्रसव के बाद प्रसूता और नवजात की मौत पर अस्पताल में हंगामा

Mon, 01 Mar 2021 12:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
mother and baby death on delivery
मौत की सूचना पर पहुंचे परिजन अस्पताल में रोते विलखते - फोटो : HAFIZGANJ
रिठौरा/हाफिजगंज। प्रसव के बाद महिला और नवजात बच्ची की मौत हो जाने गुस्साए घरवालों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें समझा बुझाकर शांत कराया। मृतका के पति ने महिला डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

हाफिजगंज थाना क्षेत्र के गांव आसपुर हसन अली निवासी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी कांति देवी को प्रसव पीड़ा होने पर रिठौरा में भोजीपुरा रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दोपहर करीब दो बजे महिला डॉक्टर ने बताया कि कांति ने बच्ची को जन्म दिया, लेकिन उसकी कुछ ही देर बाद मौत हो गई। आरोप है कि धर्मेंद्र की भाभी सावित्री देवी और मां गंगा देवी वार्ड में पहुंची तो डॉक्टर कांति को पीट रही थी। उन्होंने विरोध किया तो डॉक्टर ने उन्हें अस्पताल से बाहर निकाल दिया। कुछ देर बाद पता चला कि कांति की भी मौत हो गई है।
विज्ञापन

नवजात और प्रसूता की मौत की खबर से घरवाले भड़क गए और अस्पताल में हंगामा करने लगे। सूचना पर रिठौरा चौकी इंचार्ज सिद्धार्थ उपाध्याय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने हंगामा कर रहे लोगों को समझाकर शांत कराया। कुछ समय बाद हाफिजगंज इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह यादव भी पहुंच गए। उन्होंने परिजन और डॉक्टर से मामले की जानकारी ली। धर्मेंद्र सिंह ने डॉक्टर और अस्पताल स्टाफ पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। इंस्पेक्टर ने बताया मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिल गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed