UCC: मौलाना शहाबुद्दीन रजवी की अपील पर मस्जिदों में हुईं तकरीरें, समान नागरिक संहिता को बताया मुस्लिम विरोधी
जुमे की नमाज के बाद इमामों ने नमाजियों को समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के बारे में बताया। कहा कि सरकार शरीयत पर हमला कर रही है। हमें इसका लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करना होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में शुक्रवार को मस्जिदों में नमाज के बाद इमामों ने तकरीर की। इमामों ने नमाजियों को समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के बारे में बताया। कहा कि सरकार शरीयत पर हमला कर रही है। हमें इसका लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करना होगा। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी की अपील के बाद ये तकरीरें की गईं। उन्होंने कहा था कि मस्जिदों के इमाम अपनी अपनी मस्जिदों में जुमे की नमाज से पहले लोगों को यूसीसी की खामियां बताएं।
मौलाना पीर मुजाहिद हुसैन ने हजियापुर मस्जिद में तकरीर में कहा कि यूसीसी लागू होने के बाद तलाक देने का अधिकार महिलाओं को भी दिया जाएगा। मर्द एक ही शादी कर सकेगा और उसे सिर्फ दो बच्चे पैदा करने का अधिकार होगा। शादी का पंजीकरण जरूरी होगा। यूसीसी में की गईं बातें सीधे तौर पर कुरान व हदीस के खिलाफ हैं। इमाम ने कहा कि यदि आपने यूसीसी पर अमल नहीं किया तो सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित कर दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें- ऑफिस में अश्लील हरकत: महिला कर्मचारी के साथ क्लर्क की करतूत का वीडियो वायरल; गर्माया मामला
दूसरे संप्रदाय के सामने भी होंगी समस्याएं
नूरी मस्जिद जादौपुर में इमाम मुफ्ती हाशिम रजा ने कहा कि ये समस्या मुसलमानों के अलावा भारत में रहने वाले दूसरे संप्रदाय के सामने भी खड़ी होगी। जंक्शन स्थित साबरी मस्जिद के इमाम मौलाना नजाकत हुसैन ने कहा कि 21वें लॉ कमीशन की रिपोर्ट में समान नागरिक संहिता को गैरजरूरी करार दिए जाने के बावजूद 22वें लॉ कमीशन की रिपोर्ट के जरिये देश में यूसीसी लागू करने के लिए विमर्श किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें- शौहर ने तीसरी बीवी का गला काटा: पांच बच्चों की मां से किया था निकाह, पहले दी खुशी... फिर खौफनाक मौत
इसके अलावा मौलाना मुमताज हैदर बदायूं, मौलाना बाबा चिश्ती शाहजहांपुर, हाफिज नूर अहमद अजहरी पीलीभीत, मौलाना नाजिल रजा रामपुर, मौलाना खुर्शीद फरीदपुर, मौलाना महबूब फतेहगंज आदि इमामों ने अपनी नाराजगी जाहिर की।